Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिसमस पर रिलीज आमिर खान की हर फिल्म रही है सुपरहिट, लाल सिंह चड्ढा भी होगी सफल?

हमें फॉलो करें क्रिसमस पर रिलीज आमिर खान की हर फिल्म रही है सुपरहिट, लाल सिंह चड्ढा भी होगी सफल?
, रविवार, 22 मार्च 2020 (06:33 IST)
आमिर खान जो लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं, उन्होंने हमें हमेशा गुणवत्ता पर ध्यान दिया है और हमेशा ऐसे किरदार करने की कोशिश की है जो दर्शकों के जहन में एक याद बनकर रह जाते हैं। अभिनेता ने हमें सबसे मजेदार किरदारों से ले कर होशियार पात्र दिए हैं और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।
 
क्रिसमस और आमिर की फिल्मों के बीच अनोखा रिश्ता है। क्रिसमस पर रिलीज आमिर की फिल्मों ने हमेशा कामयाबी हासिल की है। 

webdunia

 
गजनी
एक लोहे की रॉड से मार खाने के बाद, व्यवसायी संजय रामास्वामी, एथेरोग्रेड एम्नेसिया से पीड़ित हो जाता है। उसे पंद्रह मिनट से आगे कुछ भी याद नहीं रहता है। ऐसी परिस्थितियों में, वह उन लोगों को खोजने का प्रयास करता है जो उनकी प्रेमिका कल्पना की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। फ़िल्म के लिए अभिनेता ने 8 पैक एब्स पाने के लिए बहुत मेहनत की थी और दर्शकों द्वारा उनके समर्पण को बेहद सरहा गया था।

webdunia

 
3 इडियट्स
एक ऐसी फिल्म जो वास्तव में एक नगीना है और एक मजबूत संदेश के साथ फ़िल्म आज भी तरोताज़ा है। इस फ़िल्म को जितनी बार देखो, उतना कम है। फिल्म ने अपने कांसेप्ट के लिए कई पुरस्कार भी जीते है।

webdunia

 
तारे ज़मीन पर
एक ऐसी फ़िल्म जो फ्रेश कंटेंट से लैस थी। फिल्म में यह बहुत खूबसूरती से चित्रित किया गया है कि कैसे शिक्षक बच्चों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होते है और उनके भविष्य को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म को काफी प्रशंसा मिली थी।

webdunia

 
धूम 3
एक ऐसी फिल्म जिसमें आमिर खान का किरदार एक परफेक्शनिस्ट का था। फिल्म में अभिनेता के अभिनय कौशल को अपार सराहना प्राप्त हुई थी और दो किरदारों को सहजता से निभाने के लिए आमिर ने खूब वाहवाही बटोरी थी।

webdunia

पीके
एक फिल्म जिसमें हमें एक साथ आमिर के अनेक रूप देखने मिले थे और फ़िल्म के कांसेप्ट सहित सभी किरदारों को अपार प्यार और सराहना मिली है। फ़िल्म में अभिनेता ने ऐसा काम किया था जिसके लिए हिम्मत की ज़रूरत होती है। यह फिल्म वास्तव में देखने लायक थी!

webdunia

 
अब लाल सिंह चड्ढा की बारी 
क्रिसमस हर साल आमिर खान के लिए कितना सही रहा है और हम इस साल भी ऐसी ही उम्मीद कर सकते हैं। दर्शक हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक रीमेक में अभिनेता को नए अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
 
फ़िल्म "लाल सिंह चढ्ढा" अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म 2020 के क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दर्शकों के नाम सिनेमाघर का खत