Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दंगल की नई रिलीज डेट ने बिगाड़ा 3 फिल्मों का खेल

Advertiesment
आमिर खान
बॉलीवुड में चर्चा है कि आमिर खान 'दंगल' को क्रिसमस की बजाय स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में रिलीज करना चाहते हैं। 12 अगस्त को पहले ही तीन फिल्मों की टक्कर हो रही है। अक्षय कुमार की 'रुस्तम', जॉन-अभिषेक की 'फिर हेराफेरी 3'  और रितिक रोशन की 'मोहन जोदारो' आमने-सामने है। आमिर की दंगल यदि 15 अगस्त को आती है तो मुकाबला चतुष्कोणीय हो जाएगा। आमिर की फिल्म के आने से पहले ही चिंताओं में घिरे रितिक और अक्षय की चिंता की लकीरें और गहरी हो गई हैं। फिल्म ट्रेड इस बात को लेकर स्तब्ध है कि आमिर क्यों मुकाबले में कूद रहे हैं। वैसे भी क्रिसमस पर 'बाहुबली 2' से होने वाली टक्कर अब टल गई है क्योंकि इस ब्लॉकबस्टर मूवी का दूसरा भाग 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होगा। 
रितिक की फिल्म को क्यों छोड़ना पड़ेगा मैदान... अगले पेज पर 
 
 

यदि आमिर खान की 'दंगल' 12 अगस्त को प्रदर्शित होती है तो रितिक की फिल्म को मुकाबले से हटना होगा। वजह साफ है। 'मोहन जोदारो' को आशुतोष गोवारीकर यूटीवी-डिज़्नी के लिए बना रहे हैं। यही बैनर 'दंगल' से भी जुड़ा है। एक ही प्रोडक्शन हाउस की दो बड़ी फिल्में भला एक ही दिन कैसे रिलीज हो सकती है। यदि आमिर जिद पर अड़ गए तो रितिक की फिल्म को दूसरी तारीख खोजना होगी। जहां तक 'फिर हेराफेरी 3' का सवाल है तो इस फिल्म का आगे खिसकना निश्चित माना जा रहा है। 
अक्षय मुकाबले के लिए तैयार... अगले पेज पर 
 

रुस्तम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार मुकाबले के लिए तैयार हैं। पहले उनका मुकाबला‍ रितिक से था। अब यदि आमिर भी आ जाएं तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता। 'रुस्तम' से जुड़े लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस वाला सप्ताह छोड़कर नई तारीख ढूंढना आसान बात नहीं है। छुट्टी वाले सारे सप्ताह पर अन्य फिल्मों के रिलीज की घोषणा हो चुकी है। नई तारीख को मुकाबला करने की बजाय इसी तारीख को मुकाबला करना आसान है।  
2016 की सबसे बड़ी टक्कर... अगले पेज पर 

इस वर्ष कुछ और दिलचस्प मुकाबले भी हैं। ईद पर सलमान और शाहरुख की 'रईस' और 'सुल्तान' की टक्कर होगी। इसे वर्ष की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है। दोनों सुपरस्टार्स भले ही एक-दूसरे से मीठा बोल रहे हों, लेकिन अंदर ही अंदर इस मुकाबले को जीतने की होड़ है। 
दिवाली पर भी है घमासान... अगले पेज पर 

दिवाली पर भी घमासान है। अजय देवगन की 'शिवाय' और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' दिवाली पर टकराएंगी। करण की फिल्म में रणबीर, अनुष्का और ऐश्वर्या जैसे सितारे हैं तो शिवाय में खुद अजय देवगन। तो जोरदार मुकाबलों और धमाकों के लिए रहिए तैयार। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi