Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस... सौ करोड़ क्लब की तगड़ी दावेदार: बद्रीनाथ की दुल्हनिया

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस... सौ करोड़ क्लब की तगड़ी दावेदार: बद्रीनाथ की दुल्हनिया
करण जौहर ने वरुण धवन और आलिया भट्ट को फिल्मों में पहला अवसर दिया था। तब से लेकर वे कई फिल्में इन दोनों कलाकारों को लेकर बना चुके हैं। वरुण और आलिया को लेकर करण ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (2014) बनाने की जिम्मेदारी शशांक खेतान को दी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी। इसी तिकड़ी को लेकर करण ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बनाई है। इसे सीक्वल तो नहीं कहा जा रहा है, लेकिन यह फिल्म हम्प्टी शर्मा की तरह ही है। रोमांस, डांस और गाने से सजी फिल्म। 


 
10 मार्च को बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हो रही है। रिलीज वाले सप्ताह में होली का त्योहार है। आमतौर पर त्योहारों पर बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन इस बार होली पर यह अवसर वरुण को मिल गया है। हालांकि होली का त्योहार मार्च में आता है। यह परीक्षाओं का मौसम होता है और बॉक्स ऑफिस की भी परीक्षा की घड़ी होती है। ज्यादातर विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त हो जाते हैं और सिनेमाघर सूने। लिहाजा बड़ी फिल्में इस महीने रिलीज नहीं होती है। फिर भी फिल्म को लेकर जो माहौल बना है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर सकती है। वरुण और आलिया भट्ट युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। बच्चे तो वरुण धवन के जबरदस्त फैन हैं। फिल्म के गाने हिट हो चुके हैं। ट्रेलर भी पसंद किया गया है। ये सब बातें इशारा करती हैं कि फिल्म शुरुआती तीन-चार दिनों में भीड़ खींचेगी। 
बद्रीनाथ की दुल्हनिया लगभग 42 करोड़ रुपये में बनी है। विभिन्न अधिकारों को बेचकर पूरी लागत वसूल हो चुकी है। यानी कि पहले शो से ही कमाई शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस 75 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है, लेकिन फिल्म यदि अच्छी बनी है तो यह आंकड़ा सौ करोड़ तक भी पहुंच सकता है। पहले वीकेंड पर फिल्म का व्यवसाय 30 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। 
 
कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की सफलता निश्चित लग रही है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

150 करोड़ रुपये की फिल्म में विलेन बनेंगे विवेक ओबेरॉय