Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BOX OFFICE : 2016 की ये हैं 10 बड़ी फिल्में

हमें फॉलो करें BOX OFFICE : 2016 की ये हैं 10 बड़ी फिल्में
वर्ष 2016 मुहाने पर खड़ा है। 2015 का हिसाब-किताब शुरू हो गया है और नज़र 2016 की उन फिल्मों पर है जिनसे बॉक्स ऑफिस गुलज़ार रहने की उम्मीद है और ये आय के नए कीर्तिमान बना सकती है। 
सुल्तान

सलमान खान की पहली बार लुक बदल कर, वजन बढ़ा कर और मन लगाकर इस तरह का रोल कर रहे हैं। ईद पर यह फिल्म उनके फैंस के लिए तोहफा है। 
 
 
 

रईस
ईद पर किंग खान शाहरुख की फिल्म 'रईस' सलमान की फिल्म 'सुल्तान' से दो-दो हाथ करेगी। रईस का फर्स्ट लुक बहुत पसंद किया गया। 
webdunia
 
 

दंगल
2016 के क्रिसमस पर आमिर खान की पहलवान की भूमिका वाली 'दंगल' दिखाई देगी। 
webdunia
 
 

एअरलिफ्ट
अक्षय कुमार की फिल्म 'एअरलिफ्ट' जनवरी 2016 में देखने को मिलेगी जो कुवैत में गल्फ वॉर के दौरान हुई वास्तविक घटना पर आधा‍रित है। 
webdunia
 
 

फैन
अप्रैल में किंग खान की फिल्म 'फैन' नजर आएगी।
यह एक ऐसे फैन की कहानी है जो शाहरुख का दीवाना है। दोनों रोल शाहरुख निभा रहे हैं।

webdunia
 

हाउसफुल 3
हाउसफुल सीरिज की दोनों फिल्में कामयाब रही हैं। इस बार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, लिसा हेडन, जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी धमाल मचाने वाले हैं। 
webdunia

शिवाय
दिवाली पर करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से टक्कर अजय देवगन लेंगे। वे अपनी महत्वाकांक्षी‍ फिल्म 'शिवाय' का निर्देशन भी कर रहे हैं। 
webdunia

ऐ दिल है मुश्किल
दिवाली 2016 पर करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल'
रिलीज होगी जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय लीड रोल में हैं। 

webdunia
 
 
 
 

जग्गा जासूस
लंबे समय से बन रही 'जग्गा जासूस' 2016 में रिलीज हो ही जाएगी।
रणबीर कपूर और अनुराग बसु की 'बर्फी' वाली जोड़ी से काफी उम्मीद है। साथ में कैटरीना कैफ भी हैं।

webdunia
 

मोहन जोदारो
पीरियड फिल्म बनाने वाले आशुतोष गोवारीकर 'मोहन जोदारो' बना रहे हैं जिसमें रितिक रोशन लीड रोल में हैं। यह एक महंगे बजट की फिल्म है। 
webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

वर्ष 2016 में रिलीज होने वाली इन बड़ी फिल्मों में से किसको लेकर है आपको सबसे ज्यादा उत्सुकता?