Publish Date: Tue, 06 Sep 2022 (11:41 IST)
Updated Date: Tue, 06 Sep 2022 (11:55 IST)
करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। अयान मुकर्जी की यह मूवी 5 भाषाओं में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि कलाकारों की फीस क्या है।
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर ने इस मूवी में काम करने के बदले में 35 से 40 करोड़ रुपये लिए।
आलिया भट्ट की फीस 7 से 8 करोड़ है।
अमिताभ ने ब्रह्मास्त्र में अभिनय करने के बदले में 12 से 14 करोड़ रुपये लिए।
दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन को लगभग 10 करोड़ रुपये मिले।
मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र करने के बदले में 3 करोड़ वसूले।