Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

दीपिका पादुकोण और भंसाली के बीच दरार, दीपिका ने ठुकराया ऑफर!

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (18:59 IST)
दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली ने मिलकर 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' नामक यादगार फिल्में दी हैं। दीपिका द्वारा 'बाजीराव मस्तानी' में मस्तानी और 'पद्मावत' में पद्मावती द्वारा निभाया गया किरदार अब तक सभी को याद है। दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्में संजय लीला भंसाली ने ही निर्देशित की है। दोनों एक-दूसरे के साथ काम करना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन सुनने में आया है कि इन दिनों दोनों में खटपट चल रही है। 
webdunia

क्या है वजह?
दीपिका 'द्रौपदी' नामक फिल्म बनाना चाहती हैं। उन्होंने फिल्म का प्लान तो बना लिया और सोचा कि भंसाली इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए उसी तरह राजी हो जाएंगे, जैसे कि दीपिका उनकी फिल्म करने के लिए तुरंत हां कह देती हैं। लेकिन भंसाली ने विनम्रता के साथ दीपिका के ऑफर को ठुकरा दिया। वे 'गंगूबाई काठियावड़ी' बनाने में व्यस्त हो गए। दीपिका को इस बात का बुरा लगा। 
webdunia

दीपिका ने ठुकराए भंसाली के ऑफर!
संजय लीला भंसाली को दीपिका की नाराजगी का अहसास तब हुआ जब उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक आइटम सांग दीपिका को ऑफर किया। दीपिका ने मना कर दिया। यही नहीं, दीपिका ने भंसाली की 'हीरा मंडी' में भी अभिनय करने से इंकार कर दिया। भंसाली यह सीरिज डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए बना रहे हैं। यही कारण है कि भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' भी ठंडे बस्ते में चली गई है जो उन्होंने दीपिका को लेकर प्लान की है। 
webdunia

मतभेद है मनभेद नहीं
दीपिका और भंसाली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह सब मतभेद है, मनभेद नहीं। भंसाली काम के मामले में सख्त हैं। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही किसी फिल्म के लिए हां कहते हैं। काम के बीच दोस्ती को नहीं लाते। दीपिका को बुरा जरूर लगा है कि भंसाली ने उनकी फिल्म 'द्रौपदी' निर्देशित करने से इंकार कर दिया है, लेकिन यह नाराजगी कुछ ही समय की है। जहां तक आइटम नंबर का सवाल है तो दीपिका अब नहीं करना चाहती हैं। दोनों ही जल्दी फिर साथ काम करते दिखाई देंगे।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ को अब नहीं बनना 'चिकनी चमेली'!