Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड स्टार्स एक फिल्म करने की लेते हैं कितनी फीस?

हमें फॉलो करें बॉलीवुड स्टार्स एक फिल्म करने की लेते हैं कितनी फीस?
, रविवार, 15 नवंबर 2020 (06:48 IST)
सभी जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड सितारों को फिल्म में काम करने के बदले में कितनी फीस मिलती है। हर सितारा अपनी फिल्म हिट होते ही अपने दाम ऊंचे कर देता है, लेकिन फ्लॉप होने पर कीमत कम नहीं करता है। सफलता का श्रेय खुद लेता है और असफल होने पर दोष दूसरों पर मढ़ देता है। माथा देख कर भी तिलक लगाने की परंपरा है। यदि बैनर बड़ा है। निर्देशक हिट फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध है तो ये सितारे कम दाम में फिल्म कर लेते हैं ताकि इस फिल्म की सफलता के बाद वे अपनी कीमत बढ़ा सकें। कभी बाजार भाव से ज्यादा फीस भी ये वसूल लेते हैं। यहां पर कुछ सितारों की फीस बताई जा रही है जो विभिन्न स्रोतों से वेबदुनिया ने जुटाई है।
 
रणवीर सिंह 
webdunia
बाजीराव मस्तानी के पहले रणवीर सिंह को तीन से पांच करोड़ रुपये के बीच मिलते थे। लेकिन बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और सिम्बा की सफलता के बाद रणवीर सिंह 15 से 18  करोड़ रुपये लेते हैं।

वरुण धवन 
webdunia
वरुण धवन की अब तक किसी भी फिल्म में नुकसान नहीं हुआ है। वे पांच से सात करोड़ रुपये लेते थे, लेकिन अब 15 से 18 करोड़ रुपये उनकी फीस हो गई है। 

रणबीर कपूर
webdunia
रणबीर कपूर की फिल्में भले ही फ्लॉप हो रही हो, लेकिन वे फ्लॉप नहीं हुए हैं। उनकी डिमांड बनी रही। संजू से पहले वे रणबीर 20 से 25 करोड़ रुपये प्रति फिल्म लेते थे अब 30 करोड़ के ऊपर पहुंच गए हैं। 

अमिताभ बच्चन
webdunia
भले ही उम्र 75 के करीब है, लेकिन कई युवा सितारों से बिग की फीस ज्यादा है। रोल की लंबाई को देखते हुए भी उनकी फीस निर्धारित की जाती है। वे प्रति फिल्म करने के बदले 12 से 15 करोड़ रुपये लेते हैं। 

रितिक रोशन
webdunia
कम फिल्म करने वाले रितिक रोशन की फीस 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच रहती है। कई बार वे इससे भी ज्यादा रकम लेते हैं। 

अजय देवगन 
webdunia
अजय देवगन फिल्म के बजट को देखते हुए अपनी फीस कम ज्यादा करते रहते हैं। वैसे उनकी फीस 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच रहती है। 

अक्षय कुमार 
webdunia
फीस वसूलने के मामले में अक्षय कुमार सबसे आगे हैं। 40 से 50 करोड़ रुपये तक वे लेते हैं। कभी-कभी मुनाफे में हिस्सा भी ले लेते हैं, जैसे 'जॉली एलएलबी 2' में उन्होंने फीस के बजाय मुनाफे में हिस्सा लिया और 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। एअरलिफ्ट में काम करने के बदले में उन्होंने काफी कम फीस ली थी। 

आमिर खान 
webdunia
आमिर खान चाहे तो 50 से 60 करोड़ रुपये तक फीस ले सकते हैं, लेकिन वे फिल्म के मुनाफे में भागीदारी कर ज्यादा कमाते हैं। वे 80 प्रतिशत तक हिस्सा लेते हैं। 'दंगल' जैसी फिल्म करने के बदले में उन्होंने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। आमिर को पता रहता है कि उनकी फिल्म हिट होगी, इसलिए वे फीस की बजाय पार्टनरशिप करते हैं। 

शाहरुख खान 
webdunia
शाहरुख खान की फीस कम ज्यादा होती रहती है। करण जौहर या आदित्य चोपड़ा की फिल्म करते समय वे फीस नहीं पूछते। जो दिया जाता है वो रख लेते हैं। वैसे वे 40 से 45 करोड़ रुपये तक लेते हैं। वे भी आमिर के अनुसरण करते हुए लाभ में हिस्सा बांटते हैं। अपनी फिल्मों की मार्केटिंग के जरिये भी वे करोड़ों रुपये कमा लेते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

सलमान खान 
webdunia
सलमान खान फिल्म की कमाई में से हिस्सा लेते हैं। उनकी फिल्म की कमाई में 70 से 85 प्रतिशत तक की भागीदारी होती है। 'सुल्तान' में उन्होंने सौ करोड़ से ज्यादा कमाए। रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमजोर रही पर सलमान ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाए। वैसे फीस वे चाहें तो उन्हें 60 करोड़ तक या इससे भी ज्यादा मिल सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा उठाते थे कोल्ड ड्रिंक के बक्से, जानिए 10 खास बातें