Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खलनायक 2 बनेगी टाइगर श्रॉफ के साथ, दिखाएंगे खलनायकी!

हमें फॉलो करें खलनायक 2 बनेगी टाइगर श्रॉफ के साथ, दिखाएंगे खलनायकी!
, शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (06:36 IST)
खलनायक 2 की चर्चा लंबे समय से हो रही है और इस बारे में ताजा जानकारी ये है कि लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी काम हो गया है। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई और 'खलनायक' के हीरो संजय दत्त चाहते हैं कि इस फिल्म का दूसरा भाग बनाया जाए। संजय दत्त भी कहानी पर काम कर रहे हैं और उन्होंने कई सुझाव दिए हैं। दूसरी ओर सुभाष घई भी कहानी पर काम कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि दोनों कहानियां थोड़ी अलग है, लेकिन घई और संजय एक बात पर सहमत हैं कि खलनायक 2 को टाइगर श्रॉफ के साथ बनाया जाना चाहिए। 

webdunia

 
टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो पहला मौका सुभाष घई ने फिल्म 'हीरो' के जरिये दिया था। जैकी इस बात के लिए इतने अहसानमंद हैं कि उन्होंने बाद में घई को कभी नहीं पूछा कि फिल्म में उनका रोल क्या है। जो भी मिला उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। इसलिए यह बात भी तय है कि टाइगर भी घई की फिल्म को करने के लिए राजी हो जाएंगे। 

webdunia

 
बताया जा रहा है कि फिल्म में टाइगर खलनायकी दिखाएंगे। संजय दत्त का भी महत्वपूर्ण रोल होगा और माधुरी दीक्षित भी फिल्म में नजर आ सकती है। घई इस फिल्म को आज के दौर के अनुरूप बनाएंगे क्योंकि उनके द्वारा निर्देशित पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थीं। फिल्म की जल्दी ही घोषणा हो सकती है। 
 
सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को लेकर 1993 में खलनायक बनाई थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर यह सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में उस वर्ष दूसरे नंबर पर रही थी। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध गाने हिट रहे थे और 'चोली के पीछे क्या है' गाने को लेकर विवाद भी हुआ था कि यह अश्लील है। खलनायक के गानों के एक करोड़ से ज्यादा कैसेट्स बिके थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलीज से पहले ही 'आरआरआर' का तुफान, साउथ भाषाओं में थिएट्रिकल राइट्स के लिए मिल रहा करोड़ो का ऑफर