Publish Date: Tue, 26 Jul 2022 (17:19 IST)
Updated Date: Tue, 26 Jul 2022 (17:15 IST)
कृति सेनन वैसे तो हमेशा ही खुश नजर आती हैं, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो उन्हें और खुश कर देती हैं। आइए जानते हैं वो पांच कारण जिनसे कृति खुश हो जाती हैं।
फैंस का प्यार
कृति को अपनी पहली ही फिल्म की रिलीज के बाद से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। पूरे देश में उनके फैंस हैं जो कृति के प्रति अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते। कृति के सोशल मीडिया अकाउंट पर हर दिन उनके फैंस की तरफ से मिल रहा भरपूर प्यार इस बात की निशानी है कि उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। फैंस का प्यार उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है।
परिवार के साथ समय बिताना
कृति का परिवार दिल्ली में रहता है। वे अक्सर उन्हें मिस करती हैं। हालांकि वे दिल्ली की यात्रा करती रहती हैं। छुट्टियां बिताने विदेश भी परिवार के साथ जाती है। परिवार के साथ समय बिताना उन्हें अपार खुशी देता है।
बारिश
कृति को बारिश का मौसम बहुत पसंद है। मुंबई में बारिश के मौसम को वे जमकर इंजॉय करती हैं। बारिश उन्हें खुश कर देती है।
बड़ी फिल्म, बड़े सितारे
कृति को बड़े बैनर वाली मल्टीस्टारर फिल्में करना पसंद हैं। 'दिलवाले' कर वे बेहद खुश थी क्योंकि शाहरुख खान और काजोल जैसे स्टार्स के साथ उन्होंने काम किया। कृति को डांस से प्यार है और बड़ी फिल्मों में उन्हें डांसिंग टैलेंट दिखाने का मौका भी मिलता है।
अवॉर्ड
बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म 'हीरोपंती' के लिए कृति सेनन को अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड से किसे खुशी नहीं मिली, कृति को भी मिलती है।
webdunia
Publish Date: Tue, 26 Jul 2022 (17:19 IST)
Updated Date: Tue, 26 Jul 2022 (17:15 IST)