Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये बॉलीवुड स्टार्स पाए गए कोविड 19 पॉजिटिव

हमें फॉलो करें ये बॉलीवुड स्टार्स पाए गए कोविड 19 पॉजिटिव
, सोमवार, 20 जुलाई 2020 (13:22 IST)
कोरोना वायरस के लिए सभी बराबर हैं। क्या आम और क्या खास। सभी इससे भयभीत हैं और बचाव के साधन अपना रहे हैं। बावजूद इसके भारत में लाखों लोगों को इसने चपेट में ले लिया है। मुंबई में तो कोविड 19 का जोर जरा ज्यादा ही है। मायानगरी के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आए हैं। 
 
अमिताभ बच्चन : 11 जुलाई को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने यह कह कर सभी को चौंका दिया कि वे कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अमिताभ की सेहत के लिए पूरे देश में प्रार्थना होने लगी। 

webdunia

 
अभिषेक बच्चन : बिग बी की बात भी खत्म नहीं हुई थी कि उनके बेटे और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट किया कि वे भी कोविड 19 के शिकार हुए हैं। उन्होंने लिखा कि वे भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उनके परिवार और स्टाफ का भी टेस्ट हो रहा है। 

webdunia

 
ऐश्वर्या राय बच्चन : बारी अब बच्चन फैमिली के तीसरे सदस्य ऐश्वर्या राय बच्चन की थी। ये भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। पहले तो उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन किया गया, लेकिन बाद में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
 
राजू खेर : अनुपम खेर के भाई और अभिनेता राजू खेर को इस वायरस ने चपेट में ले लिया। साथ में उनकी मां दुलारी भी इस खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हो गईं। अनुपम खेर ने बताया कि दोनों को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 

webdunia

 
पूरब कोहली : पूरब कोहली तो बहुत पहले ही इस बीमारी के चपेट में आ गए थे। 7 अप्रैल को उन्होंने बताया था कि वे, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा सभी कोरोना वायरस से इंफेक्टेड हो गए हैं। उन्हें यह बीमारी लंदन में हुई और वहीं पर उन्हें क्वारंटाइन किया गया। 
 
करीम मोरानी : फिल्म निर्माता करीम मोरानी भी अपनी बेटी ज़ोया और शाज़ा मोरानी के साथ पॉजिटिव पाए गए थे। अस्पताल में में उनका इलाज चला और ठीक होकर वे घर लौटे। 

webdunia

 
कनिका कपूर : गायिका कनिका कपूर बॉलीवुड की पहली शख्सियत थीं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे लंदन से लौटी थीं और भारत में कुछ पार्टियां उन्होंने अटैंड की थी जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई और मामला भी दर्ज हुआ। 
 
इनके अलावा कुछ टीवी सेलिब्रिटीज़ भी इस खतरनाक बीमारी के चपेट में आईं। 'इश्कबाज़' और 'एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस श्रेनु पारिख हाल ही में ठीक होकर घर लौटी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना का असर : आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नहीं होगे इंटीमेट सीन!