Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फार्महाउस पर खेती कर रहे सलमान खान, खेत में ट्रैक्टर चलाते आए नजर

हमें फॉलो करें फार्महाउस पर खेती कर रहे सलमान खान, खेत में ट्रैक्टर चलाते आए नजर
, सोमवार, 20 जुलाई 2020 (11:20 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान देश में लगे लॉकडाउन के बाद से ही पनवेल स्थित फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। फार्महाउस पर भी सलमान खान बेहद बिजी है। लॉकडाउन के दौरान तीन गाने रिलीज करने के बाद इन दिनों सलमान खान खेती में अपना हाथ आजमाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 
हाल ही में सलमान खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बारिश के मौसम में खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। सलमान के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'फार्मिंग'। खेत जोतते हुए सलमान खान की मेहनत और लगन देखने लायक है। कभी ट्रैक्टर चलाते हुए तो कभी नीचे उतर कर खेत का जायजा लेते हुए सलमान खान वीडियो में नजर आ रहे हैं।
 
इससे पहले सलमान खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें मिट्टी में सना देखा जा सकता है। फोटो में वह जमीन पर बैठे हुए नजर आए। उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई थी। उन्होंने कैप्शन में किसानों की बात कही थी। सलमान खान ने लिखा था, ''सभी किसानों का सम्मान करें।''
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'राधे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सुसाइड और मर्डर' का पहला पोस्टर रिलीज, सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ से इंस्पायर्ड है फिल्म