Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

कोरोना से जंग लड़कर घर पहुंचीं श्रेनु पारिख, अब रहेंगी होम आइसोलेशन में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona Virus
, रविवार, 19 जुलाई 2020 (16:49 IST)
'इश्कबाज़' और 'एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस श्रेनु पारिख हाल ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोशल मीडिया पर श्रेनु के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं की जाने लगी थीं।

 
अब श्रेनु पारिख को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्ट्रेस पहले से बेहतर बताई जा रही हैं। श्रेनु ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
 
 
तस्वीर में श्रेनु व्हीलचेयर पर बैठी हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। लेकिन श्रेनु ने बताया है कि अभी उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।
 
श्रेनु ने लिखा, 'मेरे सभी दोस्त, परिवार और शुभचिंतक, मुझे नहीं पता मैं आप सभी का कैसे शुक्रिया करूं। आप सभी ने कितना प्यार दिया है। भगवान की दुआ और आप लोगों की प्रार्थना की वजह से मैं ठीक हो रही हूं। मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभी मैं होम आइसोलेशन में ही रहूंगी। काश मैं आप सभी को पर्सनल रिप्लाई कर पाती। आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप सभी सुरक्षित रहें।' 
 
इसके साथ ही श्रेनु ने सभी कोरोना वारियर्स का भी धन्यवाद किया। बता दें कि श्रेनु इस वक्त अपने होमटाउन वडोदरा में हैं। मुंबई में वो अकेले ही रहती हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिमी ग्रेवाल का खुलासा- मेरा भी करियर खराब करने की हुई थी कोशिश, नहीं दिखा पाई कंगना जैसी हिम्मत