Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

हमें फॉलो करें निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
, रविवार, 19 जुलाई 2020 (14:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा को ढ़ेरों बधाईयां मिली, वहीं उनके पति निक जोनास ने बेहद स्वीट तरीके से प्रियंका को बर्थडे विश किया।

 
निक जोनास ने प्रियंका के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर क। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने येलो कलर का स्कर्ट टॉप पहना हुआ है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक जोनास ने कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा के लिए तुम्हारी आंखों में देख सकता हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम बहुत ज्यादा विचारशील, केयरिंग और अद्भुत इंसान हो, जिनसे मैं कभी मिला हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। हैप्पी बर्थडे।'
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, भाई को बताया- फॉरएवर स्टार