Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Box Office पर मोहेंजो दारो के फ्लॉप होने के 7 कारण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mohenjo Daro
मोहेंजो दारो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है और अब कारण ढूंढे जा रहे हैं। खबर आ रही है कि फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर के निर्माताओं से मतभेद थे। रिलीज के महीने भर पूर्व बातचीत बंद हो गई थी। इसका असर फिल्म के प्रचार और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर हुआ। आइए चर्चा करते हैं उन सात कारणों की जिनके कारण फिल्म असफल रही। 
अजीब नाम 
मोहेंजो दारो एक कठिन नाम था और यह दर्शकों की जुबां पर कभी नहीं चढ़ पाया।

कठिन विषय 
आशुतोष गोवारीकर ने एक ऐसा विषय चुना जिस पर फीचर फिल्म बनाना बहुत ही मुश्किल है। इस पर वृत्तचित्र बनाया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता।
webdunia
 
 

लचर स्क्रिप्ट 
फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट में कुछ भी नया नहीं था। कहानी घिसी-पिटी थी। न तो यह मनोरंजन करती है और न ही 'मोहेंजो दारो' के बारे में दर्शकों के ज्ञान का इजाफा होता है। 
webdunia

लागत बनी मुसीबत 
मोहेंजो दारो पर 145 करोड़ रुपये की फिल्म बनाना सही निर्णय नहीं कहा जा सकता। एक ऐसी फिल्म जिसकी यूनिवर्सल अपील न हो इतनी बड़ी लागत वसूलना अत्यंत ही मुश्किल काम है। 
webdunia
 
 

कमजोर निर्देशन 
आशुतोष गोवारीकर का निर्देशक बेजान रहा। निर्देशक के रूप में उनका विषय और कहानी चुनना कई सवालिया निशान लगाता है। प्रस्तुतिकरण के मामले में भी वे पीछे रहे। 
webdunia
 
 

फीकी स्टारकास्ट 
इतनी महंगी फिल्म में सिर्फ रितिक रोशन ही ऐसे सितारे हैं जिनके बारे में दर्शक जानते हैं। हीरोइन और सपोर्टिंग कास्ट यदि दमदार होती तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर सकती थी। 
webdunia
 

बेदम प्रचार 
किसी भी फिल्म का ट्रेलर अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 'मोहेंजो दारो' के पहले ट्रेलर ने निराश किया। इसे देख ही कई लोगों ने फिल्म को नहीं देखने का फैसला ले लिया। फिल्म का प्रचार इस तरह किया गया कि दर्शक समझ ही नहीं पाए कि यह किस तरह की फिल्म है और उनमें फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा नहीं हो पाई। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रद्धा-आलिया-कृति का नया फैशन ट्रेंड