Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलाम वेंकी, मारिच, वध सहित 7 फिल्में इस सप्ताह होंगी रिलीज

हमें फॉलो करें सलाम वेंकी, मारिच, वध सहित 7 फिल्में इस सप्ताह होंगी रिलीज

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (06:57 IST)
9 दिसम्बर को एक-दो नहीं पूरी सात फिल्में रिलीज हो रही हैं। हालांकि इनमें बड़े सितारों या बड़े बजट वाली मूवी नहीं है, लेकिन जॉनर अलग-अलग हैं। बड़ी फिल्मों के रिलीज न होने का पूरा फायदा दृश्यम 2 को मिलेगा। जहां तक बॉक्स ऑफिस का सवाल है तो ये बात तय है कि इनमें से बहुत ही कम फिल्मों को या किसी भी फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलेगी। ये फिल्में पूरी तरह से माउथ पब्लिसिटी पर डिपेंड हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।  

सलाम वेंकी (SALAAM VENKY)
  • निर्देशक : रेवती 
  • कलाकार : काजोल
  • कहानी : घटना पर आधारित 'सलाम वेंकी' सुजाता और उसके बेटे वेंकी के इर्दगिर्द घूमती है। दोनों के सामने विकट परिस्‍थितियां हैं, जिसका सामना वे मुस्कुराते हुए करते हैं। फिल्म जीने के मायने दर्शाती है। 
मारिच (MAARRICH) 
  • निर्देशक : ध्रुव लथेर 
  • कलाकार : तुषार कपूर, नसीरुद्दीन शाह 
  • कहानी : यह एक थ्रिलर मूवी है जो मारिच की दुनिया के इर्दगिर्द घूमती है। 
वध (VADH)
  • निर्देशक : जसपाल सिंह संधू, राजीव बर्नवाल 
  • कलाकार : संजय मिश्रा, नीना गुप्ता 
  • कहानी : शंभूनाथ मिश्रा रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं। वे ग्वालियर में अपनी पत्नी मंजू मिश्रा के साथ किसी तरह जिंदगी जी रहे हैं। परिस्थिति जब हाथ से निकलती है तो एक हत्या हो जाती है। क्या मिश्रा जी परफेक्ट मर्डरर साबित होंगे? 
लाइफ इज गुड (Life Is Good)
  • निर्देशक : अनंत महादेवन
  • कलाकार : जैकी श्रॉफ, अनन्या विज, दर्शन जरीवाला
  • कहानी : रामेश्वर अपनी मां को खोने के बाद बेहद उदास और दु:खी है। वह अकेला पड़ गया है। क्या वह अपने अकेलेपन को दूर करने का कोई उपाय करेगा?  
डेंजरस खतरा (DANGEROUS KHATRA) 
  • निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
  • कलाकार : नैना गांगुली, अप्सरा रानी, राजपाल यादव 
  • कहानी : रामगोपाल वर्मा अब पूरी तरह चूक गए हैं और बड़ी ही अजीब फिल्में बना रहे हैं। 'डेंजरस खतरा' उनके द्वारा निर्देशित मूवी है। यह रश्मि नामक मॉडल की कहानी है जो एक अपार्टमेंट किराए पर लेती है। वह अपने पति के साथ रहने वाली पड़ोसी नलिनी से मिलती है। रश्मि और नलिनी करीब आते हैं और अंत में प्यार करते हैं। दोनों मिलकर नलिनी के पति से ठगी करने की योजना बनाते हैं। क्या कामयाब रहेंगे? 
 
SHADOW ASSASSINS
  • निर्देशक : नीलांजन दत्ता
  • कलाकार : हेमंत खेर, राकेश चतुर्वेदी 
  • कहानी : फिल्म सत्य घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। यह निर्भय नामक एक युवा लड़के की कहानी है जिसके नजदीकी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और वह हिंसक हो गया है। 
विजयानंद (डब) (VIJAYANAND)
  • निर्देशक : ऋषिका शर्मा 
  • कलाकार : निहाल राजपूत, भरत बोपान्ना, अनंत नाग 
  • कहानी : पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर विजय संकेश्वर की बायोपिक है। यह कन्नड़ भाषा में निर्मित है जिसे हिंदी में डब कर रिलीज किया जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'फालतू' एक्ट्रेस निहारिका चौकसी ने किया भेदभाव का सामना, बोलीं- रिश्तेदार नहीं चाहते थे एक्टिंग में...