Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Box Office : सुल्तान के सामने ये हैं 7 चुनौतियां...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान की 'सुल्तान' ईद पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रति क्रेज को देखते हुए इसकी सफलता तय है। सवाल यह है कि सफलता कितनी भव्य मिलती है। क्या यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी? क्या यह तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी। आइए चर्चा करते हैं उन रिकॉर्ड्स की जिनको पार करने की 'सुल्तान' को चुनौती है। 
 
चुनौती नंबर 1 : ओपनिंग डे का रिकॉर्ड 
हैप्पी न्यू ईयर के नाम ओपनिंग डे रिकॉर्ड है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। माना जा रहा है कि 'सुल्तान' पहले दिन 40 करोड़ के आंकड़े को तो पार कर लेगी। इसको पार करना अत्यंत ही कठिन है।  
 

चुनौती नंबर 2 : ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड 
वीकेंड की लंबाई कम ज्यादा होती रहती है। इसलिए यह रिकॉर्ड थोड़ा संदेहास्पद है। यह रिकॉर्ड सलमान की ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के नाम है जिसने ओपनिंग वीकेंड पर 129.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब सलमान का मुकाबला खुद सलमान से है। माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड 'सुल्तान' अपने नाम कर लेगी। 

चुनौती नंबर 3 : हिंदी फिल्म का सर्वाधिक कलेक्शन का कीर्तिमान 
2014 में रिलीज हुई 'पीके' ने भारत से 339.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। डेढ़ वर्ष का समय हो गया है, लेकिन इससे आगे कोई नहीं निकल पाया है। क्या 'सुल्तान' आगे जाएगी? सुल्तान के लिए यह तगड़ी चुनौती है।

चुनौती नंबर 4 : सलमान की सर्वाधिक सफल फिल्म का रिकॉर्ड 
सलमान खान के करियर की सबसे सफल फिल्म 'बजरंगी भाईजान' है, जिसने 320.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'पीके' के काफी नजदीक यह फिल्म पहुंच गई थी। क्या 'सुल्तान' 'बजरंगी भाईजान' से आगे निकल पाएगी? 

चुनौती नंबर 5 : सबसे तेज सौ करोड़ 
इस रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ही कठिन है। हैप्पी न्यू ईयर, बजरंगी भाईजान, धूम 3, प्रेम रतन धन पायो और चेन्नई एक्सप्रेस ने मात्र तीन दिनों में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 'सुल्तान' को दो दिन में सौ करोड़ क्लब में शामिल होना होगा, तभी यह रिकॉर्ड टूटेगा। 

चुनौती नंबर 6 : लगातार दस बार सौ करोड़ 
सलमान खान एकमात्र ऐसे हीरो हैं जिन्होंने लगातार नौ फिल्में ऐसी दी हैं जिनका कलेक्शन सौ करोड़ से ज्यादा गया है। 'सुल्तान' के जरिये ऐसा दस बार हो जाएगा। यह रिकॉर्ड अन्य अभिनेताओं के लिए चुनौती है। 

चुनौती नंबर 7 : 2016 के रिकॉर्ड्स  
2016 के कुछ रिकॉर्ड बने हैं, जैस फैन ने 19.20 करोड़ का कलेक्शन कर पहले दिन के सर्वाधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया। एअरलिफ्ट के नाम सर्वाधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड है, लेकिन 'सुल्तान' के सामने ये बौने हैं। निश्चित रूप से टूटेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यमी ने पुलकित को कहा... पहले तलाक लो!