Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रेलर से पता चलती है...'सुल्तान' की खास 5 बातें

हमें फॉलो करें ट्रेलर से पता चलती है...'सुल्तान' की खास 5 बातें
, बुधवार, 25 मई 2016 (11:42 IST)
सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर जारी हो गया है जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस वर्ष ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की कामयाबी पर किसी को संदेह नहीं है। चर्चा तो इस बात की है कि क्या यह 300 करोड़ क्लब में शामिल होगी? 'सलमान' का ट्रेलर जबरदस्त है और कहानी की झलक इसमें मिलती है। पेश है वो पांच बातें जो बेहद खास है। 
सलमान की मेहनत 
अपने करियर में पहली बार सलमान ने किसी रोल के लिए इतनी मेहनत की है। अभी तक वे हर रोल को सलमान खान नुमा बना देते हैं, लेकिन यहां पर लगा है कि वे कैरेक्टर में डूब गए हैं। उन्होंने हेअर स्टाइल बदला है। हरियाणवी लहजा अपनाया है और पहलवान के रोल के लिए कठोर ट्रेनिंग ली है। 

सशक्त कहानी 
बजरंगी भाईजान के बाद सलमान अपनी फिल्मों की कहानी पर विशेष ध्यान देने लगे हैं और 'सुल्तान' में की कहानी भी दमदार नजर आती है। यह एक अंडरडॉग की कहानी है जो तमाम विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ता है। अंडरडॉग की कहानी हमेशा से ही पसंद की जाती रही है और 'सुल्तान' भी इस उम्मीद पर खरी उतर सकती है। 
webdunia
 

सलमान-अनुष्का का रोमांस 
ट्रेलर से झलक मिलती है कि सलमान और अनुष्का का जबरदस्त रोमांस भी फिल्म में देखने को मिलेगा। 
webdunia

हीरोइन का दमदार रोल 
आमतौर पर सलमान खान की फिल्मों में हीरोइन के लिए खास स्कोप नहीं होता है, लेकिन अनुष्का शर्मा का 'सुल्तान' में महत्वपूर्ण रोल नजर आ रहा है। वे खुद पहलवान की भूमिका में हैं जो लड़कों से अखाड़े में कुश्ती लड़ती है। 
webdunia

पहलवानी दांवपेंच और दर्शक 
चूंकि फिल्म एक कुश्ती के खिलाड़ी की है इसलिए पहलवानी दांवपेंच इसमें नजर आ रहे हैं। यह पुरातन भारतीय खेल है और मिट्टी से जुड़ा हुआ है, लिहाजा फिल्म की पहुंच ज्यादा दर्शकों तक है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Hit है हाउसफुल 3... IPL और अक्षय का फॉर्मूला

सुल्तान का ट्रेलर आपको कैसा लगा?