Publish Date: Mon, 13 May 2024 (10:58 IST)
Updated Date: Mon, 13 May 2024 (10:58 IST)
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी में से एक हैं। पूर्व पोर्न स्टार बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में सफल हुई हैं। सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इससे पहले वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में नजर आई थीं। सनी लियोन की छवि एक सेंसुअस स्टार के अलावा ऐसी कलाकार के रूप में बन चुकी है जिसने चारों तरफ से कई आक्षेप लगने के बाद भी धैर्य से काम लिया।
सनी लियोनी के अतीत को लेकर कई तरह की बातें की जाती रही हैं। हालांकि इस बात को हमेशा नजरअंदाज किया गया है कि सनी लियोन बॉलीवुड फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत से पहले भी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं जो पोर्न नहीं थीं। आइए जानते हैं सनी की ऐसी पांच फिल्मों की जो उन्होंने बॉलीवुड में आने के पहले की थी...
1) मेगा स्कोर्पियन
2003 में आई इस सायफाय हॉलीवुड फिल्म में सनी लियोनी के पात्र का नाम स्कोर्चिंग टब हसी था। फिल्म पोर्न नहीं थी परंतु इसमें भी सनी के काफी खुले दृश्य थे। वह फिल्म में लार्ज सीजीआई स्कोर्पियन के द्वारा मारी जाती हैं। फिल्म के स्टारकास्ट में सनी का नाम काफी नीचे आता है। इस फिल्म से रागिनी एमएमएस और एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाना सनी के बड़ा स्टार बनने की कहानी कहता है।
2) पायरेट्स ब्लड
इस फिल्म के लिए इंडो-अमेरिकन टीम साथ आई। यह हॉरर फिल्म बनाने की असफल कोशिश थी। सनी लियोनी की इसमें मुख्य भूमिका थी, जिनके साथ मलयालम के जाने-माने अभिनेता निशांत सागर भी थे। इस फिल्म में भी सनी को अंगप्रदर्शन का भरपूर मौका मिला था और समुद्र में नहाने का दृश्य खासतौर पर डाला गया था।
3) द वर्जिनिटी हिट
एडम मैके और कैन फेरेल निर्मित मोक्यूमेंट्री (डॉक्यूमेंट्री के रूप में फिक्शनल पात्र पर फिल्म) थी। कुछ दोस्त मिलकर फैसला करते हैं कि कैसे भी करके उन्हें अपने दोस्त की वर्जिनिटी खत्म करना है। इस मिशन पर निकले दोस्त कई प्रकार के लोगों से मिलते हैं और इस दौरान उनकी मुलाकात सनी लियोनी से भी होती है जो स्वयं के रोल में ही हैं।
4) द गर्ल नेक्स्ट डोर
2004 में बनी यह फिल्म एक बेवकूफ लड़के की कहानी है जिसे पास में रहने वाली एक महिला से प्यार हो जाता है। उसे बाद में पता चलता है कि यह महिला एक पोर्न स्टार है। इस पोर्न स्टार महिला के किरदार में सनी लियोनी फिल्म का हिस्सा थीं।
5) लिविन इट अप
जा रूल की लिविन इट अप में सनी लियोनी प्रमुख ग्लैमरस महिला (ऐसी महिला जिसका प्रमुख काम अंगप्रदर्शन था और जो सिंगर के आसपास ही नजर आती है) के किरदार में थीं। इस फिल्म में सनी को अपनी फिटनेस और मूव्स से दर्शकों को प्रभावित करना था। इस फिल्म में अभिनय का कोई काम नहीं था और सनी जिस कार्य में निपुण हैं उन्होंने वह भरपूर किया।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें