Publish Date: Wed, 01 Jul 2020 (12:27 IST)
Updated Date: Wed, 01 Jul 2020 (12:33 IST)
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। वे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे और यह माना गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
दूसरी ओर कई लोग ऐसे हैं जो इसे आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि यह हत्या है। इनमें सुशांत के प्रशंसक, सुशांत के परिवार वाले, कुछ राजनेता और कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।
फिल्म अभिनेता शेखर सुमन पहले दिन से ही कह रहे हैं कि सुशांत सिंह का मर्डर हुआ है। वे सुशांत के पिता से भी मिले। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुहिम भी चला रखी है और सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
शेखर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कुछ सवाल उठाए।
1) सुशांत ने कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं छोड़ा? सुसाइड नोट होता तो कोई सवाल खड़ा नहीं होता।
2) सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले दिन 50 सिम कार्ड बदले थे। क्यों? इतनी बार नंबर तभी कोई बदलता है जब वह परेशान होता है। वह किसी से बात नहीं करना चाहता है या कोई उसे धमका रहा हो।
3) जो लड़का रात में पार्टी कर रहा है। सुबह प्ले स्टेशन पर था। कुछ मिनट पहले ज्यूस मांगता है। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने सोचा कि अब सुसाइड करते हैं।
4) कमरे की ऊंचाई कम है। मुंबई में आमतौर पर छतें ज्यादा ऊंची नहीं होता। सुशांत का कद लगभग 6 फीट था। बिस्तर पर चढ़ने के बाद इतनी जगह ही नहीं बचती कि आप लटक सके।
5) अगर सुशांत ने कुर्ते से फांसी लगाई तो उनके गले पर निशान मोटा होना चाहिए। उनके गले का निशान रस्सी का लगता है।
6) जब कोई फांसी लगाता है तो गले में 'वी' जैसा निशान बनता है क्योंकि रस्सी या जिससे फांसी लगाई वो ऊपर की तरफ होता है।
ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं। उम्मीद पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही होगी। आने वाले दिनों में शायद सभी सवालों के जवाब मिल जाएं।