Bollywood Article %e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96 %e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%9f %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae 111102500081_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली + शाहरुख = हिट फिल्म

Advertiesment
शाहरुख खान
आमतौर पर त्योहारों को ध्यान में रखकर फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को प्रदर्शित करते हैं ताकि उनकी फिल्मों की अच्छी शुरूआत हों। दीपावली वाले सप्ताह को बड़े निर्माता खासतौर पर ध्यान में रखते हैं। दूसरे त्योहार जहाँ एक दिन के होते हैं वहीं दीपावली तीन से पाँच दिन तक मनाई जाती है। इसलिए दीपावली पर प्रदर्शित हुई फिल्में अच्छा-खासा व्यवसाय करती है।

शाहरुख खान और दीपावली के बीच बड़ा अच्छा संयोग है। शाहरुख की जो भी फिल्म दीपावली वाले सप्ताह या उसके आसपास प्रदर्शित हुई है, उसे नाकामयाबी का मुँह कभी देखना नहीं पड़ा।

PR


किंग खान ने बॉलीवुड में अपनी पहली बड़ी सफलता दीपावली पर ही पाई थी। 12 नवंबर 1993 को प्रदर्शित फिल्म ‘बाजीगर’ के जरिए शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के दिल में जगह बना ली। इस फिल्म ने उनका मजबूत आधार बनाया। इस फिल्म के पहले ‘दीवाना’ छोड़कर उनकी ‘दिल आशना है’, ‘चमत्कार’, ‘किंग अंकल’ और ‘माया मेमसाब’ जैसी फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं।

20 अक्टूबर 1995 को ‘दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएँगे’ प्रदर्शित हुई। यह फिल्म अभी तक मुंबई के एक सिनेमाघर में चल रही है। शाहरुख-काजोल अभिनीत इस फिल्म ने आय के सारे रेकॉर्ड तोड़ डाले। राज मल्होत्रा के किरदार के रूप में शाहरुख इतने पसंद किए गए कि कई फिल्मों में वे इसी किरदार को दोहराते रहें।

यशराज फिल्म्स ने शाहरुख के साथ दीपावली को अपने लिए भी भाग्यशाली मान लिया। 30 अक्टूबर 1997 को प्रदर्शित ‘दिल तो पागल है’ में शाहरुख, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं। इस फिल्म का संगीत आज भी सुना जाता है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई लोगों के दिलों को पागल बना दिया था।

1998 में प्रदर्शित ‘कुछ कुछ होता है’ ने भी शाहरुख, दीपावली और सफलता के संयोग को आगे बढ़ाया। 2000 में प्रदर्शित ‘मोहब्बतें’ भी सफल रही। 12 नवंबर 2004 को शाहरुख खान की ‘वीर जारा’ ने भी बॉक्स ‍ऑफिस पर सफलता हासिल की।

20 अक्टूबर 2006 को रिलीज हुई ‘डॉन’ भी को भी दिवाली का साथ मिला, लेकिन यह फिल्म वैसी सफलता हासिल नहीं कर पाई जैसी कि शाहरुख की पिछली फिल्मों ने हासिल की थी। फिर भी यह मुनाफे का सौदा साबित हुई।

दिवाली पर लक्ष्मी की मेहरबानी को देख शाहरुख ने अपने होम प्रोडक्शन की‍ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ भी 9 नवंबर 2007 को रिलीज की और भरपूर पैसा कमाया। बात जब शाहरुख के करियर और ‍बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ‘रा.वन’ की आई तो फिर शाहरुख ने दिवाली को ही चुना। उम्मीद की जानी चाहिए कि रा.वन सौ प्रतिशत सफलता के रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi