Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन

Advertiesment
हमें फॉलो करें देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन
PR
गणेशजी फिल्म वालों के भी प्रिय भगवान है। दस दिन तक चलने वाले इस त्योहार को बड़े उल्लास से मनाया जाता है और इसी उल्लास को फिल्मों में दिखाते हैं। ग‍णेश विसर्जन वाले दृश्य कई फिल्मों में बखूबी फिल्माए गए हैं। पुरानी फिल्मों में अधिकतर गणेशजी पर भजन या गीत होते थे।

1981 में एक फिल्म आई थी ‘हम से बढ़कर कौन’। इस फिल्म का एक गीत ‘देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन’ बेहद लोकप्रिय हुआ और आज भी सुना जाता है। गणेशोत्सव के दौरान मोहल्लोग में बजने वाले लाउडस्पीकर में यह गीत खूब बजाया जाता है। इस गीत की कामयाबी के बाद कई फिल्मों में इस तरह का गीत रखा गया। पेश है गणेशजी पर आधारित प्रमुख फिल्मी गीत, भजन और आरती।

• गणपति बप्पा मोरिया (डॉन : 2006)
* सबसे अच्छा, सबसे प्यारा, गणपति बप्पा (मुझे प्यार हुआ तुमसे : 2001)
* जय गणेश देवा माता तुमरी पार्वती पिता महादेवा (स्वर्ग से प्यारा घर तुम्हारा : 1992)
* देवा ओ देवा गली-गली में तेरे नाम का है शोर (इलाका : 1989)
* गणपति बप्पा मोरिया (मरते दम तक : 1987)
* गाइए गणपति जगवंदन, गिरजासुत गिरजापतिनंदन (पोस्टर : 1984)
* गणपति बप्पा मोरिया, पुढ़च्यावर्षी लवकर या (दर्द का रिश्ता : 1983)
* मंगल मूरत मोरिया, छोटा-सा इक कर दो काम (बेखबर : 1982)
* देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन (हम से बढ़कर कौन : 1981)
* मूर्ति गणेश की, अंदर दौलत देश की (टक्कर : 1980)
* जय मंगलमूर्ति मोरया, हे गणपति बप्पा मोरया (जय गणेश : 1977)
* जय-जय गणपति देवा, हम करें तुम्हारी सेवा (जय द्वारकाधीश : 1977)
* रिद्धि-सिद्धि, बुद्धि के दाता, जय-जय श्री गणेश (श्री गणेश : 1962)
* जय गणेश देवा (महापूजा : 1954)
* गोल-गोल मोदक का जो कोई (श्री गणेश जन्म : 1951)
* भादो का ये महिनवा… आया है मंगल त्योहार (श्री गणेश जन्म : 1951)
* गाइए गणपति जगवंदन (श्री गणेश महिमा : 1950)
* गजवदन गुण सदन (कुरुक्षेत्र : 1945)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi