Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड हीरो का नया फैशन ट्रेंड स्टबल लुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड
बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में यूं तो हमेशा से ही खूबसूरत दिखने का चलन रहा है परंतु इन दिनों अभिनेता भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं। देखा जा रहा है कि सुंदर दिखने के लिए फिल्मी हीरो भी जी जान से कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड के अभिनेता भी आजकल स्क्रीन पर अपने लुक्स की बारीकियों पर खासा ध्यान देने लगे हैं। खास बात देखने में आई है कि स्क्रीन पर कई अभिनेता ‘स्टबल’ यानि हल्की या छोटी दाढ़ी रख रहे हैं। माना जाता है इससे उनके लुक में चार चांद लग जाता है। यह उन्हें ज्यादा मर्दाना और शक्तिशाली पुरूष का लुक देती है।

वर्तमान में चॉकलेट हीरो से लेकर टफ लुक वाले अभिनेताओं तक सभी दाढ़ी रखने लगे हैं। अभिनेता के चेहरे पर हल्की दाढ़ी उनके लुक को सेक्सी बनाती है और उन्हें संपूर्ण मर्द का लुक प्रदान करती है।

अगर बात की जाए लाखों दिलों की धड़कन रणबीर कपूर की, तो उन्होंने भी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के अपने लुक में हल्की दाढ़ी को शामिल किया है।

PR

webdunia
PR

आमतौर पर चॉकलेटी हीरो की इमेज वाले इमरान खान भी, अपनी आने वाली फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगैन’ में दाढ़ी लुक में नजर आएंगे।

webdunia
PR

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘रेम्बो राजकुमार’ एक एक्शन फिल्म है, जिसके लिए शाहिद ने कुछ शानदार एक्शन दृश्य शूट किए हैं। फिल्म में उनकी दाढ़ी ने उन्हें एक सख्त पुरूष के रूप में परिभाषित किया है।

webdunia
PR

अपनी अगली फिल्म ‘औरंगजेब’ में डबल रोल कर रहे अर्जुन कपूर भी फिल्म में हल्की दाढ़ी में नजर आने वाले हैं। औरंगजेब में एक बिजनेसमेन का रोल होने के बावजूद उनके लुक में दाढ़ी को शामिल किया गया है।

webdunia
PR

अगर बात की जाए सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘दी विलियन’ की तो यहां भी दर्शकों को हल्की दाढ़ी का कमाल देखने को मिलेगा। बॉलीवुड में दाढ़ी रखने का फैशन चल पड़ा है। यह तरीका बिना ज्यादा मेहनत के हीरो को सेक्सी और स्टाइलिश लुक प्रदान कर देता है।

webdunia
PR

दर्शकों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर को स्क्रीन पर दाढ़ी में देखा है। इस लुक ने उनके ऑनस्क्रीन चरित्र में एक कलाकार के तत्व को जोड़ दिया।

webdunia
PR

जॉन अब्राहम भी इस सूची में शामिल हैं और वे भी स्क्रीन पर हल्की दाढ़ी में नजर आते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi