Bollywood Article %e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%a8 %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%88 %e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82 111102100050_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रा.वन : पहले दिन से ही कमाई शुरू

Advertiesment
रावन
रा.वन की इस समय चारों ओर धूम है। हर चैनल, वेबसाइट्स और अखबारों में रा.वन के जरिये शाहरुख छाए हुए हैं। बॉलीवुड के तमाम विशेषज्ञों के साथ आम आदमी आदमी भी यह जानने के लिए उत्सुक है कि हिन्दी फिल्म इतिहास की सबसे महंगी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहेगा? क्या ये अपनी लागत वसूल कर पाएगी?

फिल्म का बजट कितना है? कितना पैसा बहाया जा चुका है? इसका जवाब आज शाहरुख खान भी नहीं दे सकते हैं, लेकिन एक मोटा अनुमान लगाया जा सकता है कि निर्माण और पब्लिसिटी में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं।

हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्में बॉडीगार्ड, दबंग और रेडी भी सुपरहिट होने के बावजूद इतनी राशि नहीं जुटा पाई। यदि ‘रा.वन’ को सफलता हासिल करनी है तो 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाना होंगे, तभमुनाफहोगा। सुपरहिट का ठप्पा लगवाना हो तो दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कव्यवसाकरनहोगा।

PR


शाहरुख खान भी यह बात अच्छी तरह जानते हैं। वे जितने अच्छे अभिनेता हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे बिज़नेसमैन हैं। अपनी ब्रांड वैल्यू किस तरह भुनाना है ये बात उनसे बेहतर भला कौन जानता है। अपने नाम का जितना दोहन वे करते हैं बॉलीवुड के दूसरे अभिनेता उसका आधा भी नहीं कर पाते। शाहरुख केवल सिनेमाघर के बिज़नैस पर ही निर्भर नहीं हैं। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही उन्होंने अच्छी खासी रकम वसूल ली है।

फिल्म का बजट यदि हम 150 करोड़ रुपये मान ले तो शाहरुख ने 40 करोड़ रुपये सैटेलाइट राइट्स से वसूले हैं। 25 कंपनियों से करार किया है जिनके प्रोडक्ट और रा.वन का ट्रेलर साथ मिलाकर दिखाया जाएगा। उन्हें फिल्म के प्रचार में महत्व दिया जाएगा। इसके बदले में शाहरुख की कंपनी को लगभग 52 करोड़ रुपये मिले हैं। म्यूजिक राइट्स 8 करोड़ रुपये में बिके हैं। इनका जोड़ होता है 100 करोड़ रुपये।

भारत के बाहर भी शाहरुख निर्विवाद रूप से बादशाह हैं। टॉम क्रूज के मु्काबले शाहरुख खान को ज्यादा लोग जानते हैं। कई विदेशी भारतीय को देख बॉलीवुड या शाहरुख खान ही बोलते हैं। यूरोप, यूएस और खाड़ी देशों में वे अपार लोकप्रिय हैं।

शाहरुख की कई फिल्मों ने विदेश में अच्छी सफलता हासिल की है। इन फिल्मों की सफलता को देख अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘रा.वन’ 40 से 50 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। यदि 40 भी मान लिए जाए तो कुल योग होता है 140 करोड़ रुपये।

रा.वन और जी.वन को आधार बनाकर शाहरुख खान ने खिलौने, वीडियो गेम, पेंसिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स आदि चीजें बाजार में उतारी हैं। इससे भी उनकी आय पांच करोड़ रुपये तक हो सकती है। इसे यदि हम नहीं भी जोड़े तो भी भारत के सिनेमाघरों से शाहरुख को सिर्फ दस करोड़ रुपये कमाना होंगे ताकि उनके द्वारा लगाया गया पैसा वापस उनके पास आ जाए और पहले ही दिन शाहरुख यह हासिल कर लेंगे।

रा.वन की कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिवाली वाला सप्ताह वर्ष के बेहतरीन सप्ताह में से गिना जाता है। चार से पांच दिन छुट्टियां रहती हैं। लोग पैसा खर्च करने के मूड में रहते हैं। अब तक शाहरुख की दिवाली पर रिलीज हुई हर फिल्म ने कामयाबी हासिल की है। इस बार पांच दिन लंबा वीकेंड है और एक अनुमान के तहत रा.वन इन पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यवसाय करेगी। यानी वितरक या फिल्म निर्माता 50 करोड रुपये से ज्यादा का लाभ होगा, जो कि शुद्ध मुनाफा होगा।

दूसरे या तीसरे सप्ताह की कमाई की बात तो नहीं की जा सकती क्योंकि यह फिल्म की गुणवत्ता पर निर्भर है। लेकिन यदि फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं भी आती है तो भी पांच दिन लंबे वीकेंड में सिनेमाघर के बाहर हाऊसफुल के बोर्ड नजर आना तय है।

शाहरुख ने फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी डब किया है और सुपर सितारे रजनीकांत को फिल्म से जोड़ लिया है। चूंकि रजनी दक्षिण भारत में बेहद लोकप्रिय हैं, इससे फिल्म दक्षिण में भी अच्छा व्यवसाय करेगी। शाहरुख फिल्म को जर्मन भाषा में भी डब कर रिलीज करेंगे क्योंकि वे वहां बेहद लोकप्रिय हैं।

एक बात तो तय है कि शाहरुख सुरक्षित हैं। फिल्म के ज्यादा नहीं चलने के बावजूद भी यह उनके लिए कमाई का सौदा है, लेकिन सवाल उनकी प्रतिष्ठा है। पिछले दो-तीन वर्षों में आमिर खान और सलमान खान ने धमाकेदार सफलताएं ‍हासिल की हैं। शाहरुख की फिल्में वैसी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई हैं। इसलिए शाहरुख का सारा ध्यान भारतीय सिनेमाघरों के व्यवसाय पर है। वे चाहते हैं कि रा.वन डेढ सौ से दो सौ करोड़ रुपये का व्यवसाय सिनेमाघरों के जरिये करें ताकि वे फिर गर्व से कह सकें कि बॉलीवुड का बादशाह तो मैं ही हूं

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi