Bollywood Article %e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87 %e0%a4%a4%e0%a5%8b %e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2 111102100113_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रा.वन बोले तो अर्जुन रामपाल

Advertiesment
रावन

तुम लोग रावण को हर साल इसलिए जलाते हो क्योंकि वो कभी नहीं मरता.... इस संवाद के साथ जब रा.वन के ट्रेलर में रा.वन का चेहरा दिखाया गया तो अचानक फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। प्रचार में गर्माहट आ गई।

PR


अभी तक रा.वन का नाम चल रहा था और ट्रेलर में जी.वन यानी शाहरुख खान को दिखाया जा रहा था। एक विशेष रणनीति के तहत अर्जुन को रा.वन की पब्लिसिटी से लंबे समय तक दूर रखा गया है। न वे पोस्टर पर नजर आएं और न ही प्रोमो में। दरअसल शाहरुख लोगों की यह गलतफहमी दूर करना चाहते थे कि वे रा.वन है। यदि अर्जुन और शाहरुख दोनों के ट्रेलर दिखाए जाते तो कनफ्यूजन और बढ़ जाता।

अब रा.वन का चेहरा सामने आ गया। अर्जुन का लुक, गंजा सिर, शरीर पर बने टैटू ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया है। दशहरे के बाद यह लुक जारी किया गया है।

अर्जुन खुश हैं कि बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म में उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान के सामने खलनायकी दिखाने का मौका मिला है। यदि फिल्म सुपरहिट साबित होती है तो संभव है कि मोगाम्बो, गब्बर के साथ-साथ रा.वन का नाम भी लिया जाए। अर्जुन के मुताबिक रा.वन का किरदार कुछ हद तक रावण से प्रेरित है। ये आधुनिक रावण है जो तकनीक के सहारे जी.वन की राह में कांटे बिछाता है।

अर्जुन और शाहरुख बेहद अच्छे दोस्त हैं। आईपीएल के दौरान शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाते हुए स्टेडियम में अर्जुन को अक्सर देखा जाता है। ‘ओम शांति ओम’ में भी शाहरुख के सामने अर्जुन ने खलनायक के रूप में अपने तेवर दिखाए थे।

अर्जुन के अनुसार जब शाहरुख ने उनके सामने रा.वन का प्रस्ताव रखा तो उन्हें आश्चर्य और खुशी साथ हुई। उनके पास किरदार के मुताबिक शरीर बनाने का बहुत कम समय था। जिम में उन्होंने दिन-रात बिताए। कार्बोहाइड्रेट से वे दूर हो गए और सिर्फ प्रोटीन डाइट ली। उनका फेट लेवल गिरकर 0.8 हो गया जो खतरनाक है।

अर्जुन कहते हैं कि इस फिल्म के लिए सभी ने अथक परिश्रम किया है, चाहे हीरो शाहरुख हों, निर्देशक अनुभव सिन्हा हो या निर्माता गौरी खान हो। इसलिए उन्होंने भी जमकर मेहनत की। शाहरुख के एनर्जी लेवल को मैच करना आसान बात नहीं है।

अर्जुन का यह जुनून देख शाहरुख बेहद खुश हुए। तारीफ करते हुए किंग खान कहते हैं ‘मेरी फिल्म का विलेन दिखने में बेहद हैंडसम है। लड़कियां तो इसकी दीवानी हो जाएगी। अंत में जब मैं इसे मारूंगा तो ये बात निश्चित है कि कई लोगों को यह दृश्य अच्छा नहीं लगेगा।‘

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi