Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजू हिरानी के 'थ्री इडियट्स'

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजू हिरानी थ्री इडियट्स आमिर खान माधवन शर्मन जोशी करीना कपूर मुन्ना भाई एमबीबीएस
IFMIFM
इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'थ्री इडियट्स' का रुपहले परदे पर बेसब्री से इंतजार है। मुन्नाभाई सीरिज के बाद राजकुमार हिरानी की इस फिल्म से दर्शकों की बड़ी उम्मीदें है। इस फिल्म में थ्री इडियट्स बने हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, दक्षिण के अनुभवी अदाकार माधवन तथा हल्की-फुल्की फिल्मों के सितारे शर्मन जोशी।

गजनी की अपार सफलता के बाद आमिर खान को एक नए अंदाज में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है। 'यूथ ऑइकान' करीना कपूर भी इस फिल्म की बॉक्स आफिस वेल्यु को चार चाँद लगा रही है। मुन्ना भाई एमबीबीएस में अडियल डॉक्टर और लगे रहो मुन्नाभाई में धूर्त बिल्डर की भूमिका निभा चुके बोमन इरानी घुंघराले बालों वाले प्रोफेसर के एक अलग ही लुक में थ्री इडियट्स में दिखाई देंगे।

यह फिल्म चेतन भगत के बेस्टसेलर उपन्यास '5 पॉईंट समवन' पर आधारित है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में स्वानन्द किरकिरे ने गीत लिखे है और संगीत दिया है शांतनु मोइत्रा ने।

मुंबई और बंगलुरू के अलावा लद्दाख में भी इस फिल्म की शूटिंग की गई है, एक से एक दिग्गजों से भरी 'थ्री इडियट्स' कितनी स्मार्ट साबित होती है यह कहना अभी मुश्किल है। भारतीय शिक्षा प्रणाली को परखती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नंबर पाती है यह तो फिल्म प्रदर्शित होने के बाद ही पता चलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi