Bollywood Article %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a5%87 %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96 %e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8 109110200036_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान

Advertiesment
शाहरुख खान
PR
प्यार से एसआरके और किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान 2 नवंबर को अपनी उम्र के 44 वर्ष पूरे कर रहे हैं। शाहरुख के आलोचक भी मानते हैं कि लोगों के बीच वे अन्य सितारों के मुकाबले कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं।

विदेश में बसे भारतीयों की बात की जाए तो शाहरुख भारत के सबसे लोकप्रिय स्टार हैं। दुनिया के प्रत्येक कोने में उन्हें चाहने वाला मिल जाएगा। बॉलीवुड के बारे में जरा-सी भी जानकारी रखने वाला उन्हें पहचानता है।

शाहरुख के लिए पिछला कुछ समय खास नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनका स्टारडम बरकरार है। हालाँकि उनकी प्रदर्शित पिछली कुछ फिल्मों पर नजर दौड़इ जाए तो नायक के रूप में ओम शांति ओम, चक दे इंडिया और रब ने बना दी जोड़ी ने शानदार सफलता हासिल की है। दरअसल अभिनय के अलावा उन्होंने जिस क्षेत्र में भी किस्मत आजमाने की कोशिश की, उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जो बॉलीवुड के बादशाह को मिलना चाहिए।

आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को बुरी तरह मात मिली, तो टीवी की दुनिया में उनका शो ‘क्या आप पाँचवीं पास से तेज है?’ फेल रहा। फिल्म ‍निर्माण में भी उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा। अमेरिका में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। सलमान खान से पंगा होने के बाद बॉलीवुड का एक गुट उनके खिलाफ एकजुट हो गया। लेकिन शाहरुख हार मानने वालों में से नहीं हैं। अपनी असीम ऊर्जा के साथ वे जुटे हुए हैं।

समय के साथ शाहरुख ने अपनी काम की रफ्तार को धीमा कर दिया है। अब वे चुनिंदा फिल्में करते हैं और उन्हें लेकर फिल्म बनाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। शाहरुख का कहना है कि उनके दोस्त (आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, फरहा खान आदि) बॉलीवुड के टॉप निर्माता-निर्देशक हैं तो फिर भला वे उनके साथ ही काम क्यों न करें। उनका स्वास्थ्य भी उन्हें ज्यादा काम करने की इजाजत नहीं देता। कुछ वर्ष पहले हुए ऑपरेशन ने उनकी गति पर ब्रेक लगाया है, जिससे वे एक्शन रोल फिलहाल नहीं निभा सकते हैं। हाल ही में उनके कंधे का ऑपरेशन भी हुआ है।

शाहरुख खान इस समय करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज़ खान’ कर रहे हैं। इसमें उनके साथ काजोल हैं, जिनके साथ उनकी कोई फिल्म आज तक फ्लॉप नहीं हुई है। ‘रा 1’ नामक महत्वकांक्षी फिल्म वे बनाने वाले हैं, जिसका एक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। फरहा खान भी उनको लेकर फिल्म जल्दी ही शुरू करने वाली हैं। शाहरुख के प्रशंसक बेसब्री से इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। किंग खान को जन्मदिन की बधाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi