राजकपूर के नाती, नवोदित अभिनेता अरमान जैन का कहना है कि ‘कपूर’ का पर्यायवाची खाना और शोर हो सकता है न कि अभिनय जोकि उनके परिवार में चलता रहता है। अरमान की मां रीमा, राज कपूर की छोटी बेटी हैं जिन्होंने मनोज जैन से शादी की। अरमान बॉलीवुड में आने वाली फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से पदार्पण कर रहे हैं जिसमें उनके विपरीत नवोदित अभिनेत्री दीक्षा सेठ नजर आएंगी। राजकपूर के नाती के तौर पर प्रचारित किए जाने से अरमान काफी खुश हैं।
PR |