Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजीब दास्तान है ये रूटीन शो नहीं है : अपूर्व अग्निहोत्री

हमें फॉलो करें अजीब दास्तान है ये रूटीन शो नहीं है : अपूर्व अग्निहोत्री
, सोमवार, 5 जनवरी 2015 (15:08 IST)
अपूर्व अग्निहोत्री अभिनीत शो 'अजीब दास्तान है ये' काफी पसंद किया जा रहा है। पेश है अपूर्व से बातचीत के मुख्य अंश : 
अजीब दास्तान है ये के लिए किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं? 
लोग शो को पसंद कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह कोई रूटीन शो नहीं है। उन्हें यह अलग महसूस होता है अत: वे इसे पसंद कर रहे हैं। वे यह देखते हैं, क्योंकि यह मनोरंजक है और बिलकुल नया है। लोगों को यह नियमित सास-बहू धारावाहिकों के मुकाबले अधिक सच्चा लगता है।
 
आपकी को-स्टार सोनाली बेंद्रे के विषय में ऐसी कोई ‍चीज है, जो फैन्स नहीं जानते हैं? 
(जोर से हंसते हैं) लोग उन्हें अच्‍छी तरह से जानते हैं और वे उन्हें देखकर काफी खुश हैं। वे उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें खुशी है कि वे एक अलग भूमिका में वापस आ गई हैं, जो उसके लिए सर्वश्रेष्ठ है। जहां तक सोनाली के बारे में मैं जानता हूं, जो कोई और नहीं जानता है, ऐसा कुछ भी नहीं है। वह बहुत प्यारी और जमीन से जुड़ी हुई हैं।
आप छोटे शो अधिक पसंद करते हैं और क्यों?
जी हां, मैं छोटे शो पसंद करता हूं, क्योंकि दैनिक शो काफी नीरस हो जाते हैं। हर कोई ऐसा शो देखना पसंद करता है, जो 6 से 8 महीने चलें, क्योंकि ये दर्शकों के लिए नीरस नहीं बनते हैं। साथ ही सीमित शो आजकल काफी अच्‍छा कर रहे हैं और मुझे खुशी है कि मैं 'अजीब दास्तान है ये' से जुड़ा हूं।
 
दर्शक शिल्पा की कमी महसूस कर रहे हैं, क्या इस शो के लिए कोई और योजना है?
मैं यह नहीं कह सकता, लेकिन हां दर्शक 'अजीब दास्तान है ये' में मेरी एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में शिल्पा को पसंद करते हैं और मैं शो में उसके वापस आने पर काफी प्रसन्न होऊंगा। (हंसते हैं)। बाकी की चीजें चैनल और प्रोडक्शन पर निर्भर हैं।
 
क्या आप बिग बॉस का वर्तमान सीजन फॉलो कर रहे हैं, आप प्रतियोगियों के विषय में क्या सोचते हैं?
मैंने बिग बॉस का एक भी एपिसोड नहीं देखा है। मैंने इसके बारे में बड़ी बात सुनी भी नहीं है। यदि बिग बॉस की बात करें तो इसका प्रभाव कहीं खो गया है। 
webdunia
आपको बिग बॉस की कुछ यादें दिमाग में आती हैं?
जी हां, जब ‍शिल्पा को एलिमिनेट किया गया था, तब मैं कुछ निराश हो गया था। उसे बिग बॉस से बाहर जाते देखकर काफी निराशा हुई थी। मैं अपने जीवन में उस चरण को कभी वापस देखना नहीं चाहूंगा।
 
आप शूट के बाद कैसे समय बिताते हैं?
(हंसते हैं)। मैं अपने कुत्ते मि. हॉलीवुड अग्निहोत्री के साथ खेलता हूं।
 
क्या आप रियल्टी शो करना चाहेंगे?
जी हां, मैं इसके लिए खुला हूं, लेकिन मैं डेली सोप ‍अधिक पसंद करूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi