Publish Date: Thu, 10 Dec 2020 (12:49 IST)
Updated Date: Thu, 10 Dec 2020 (12:51 IST)
पिछले साल करण कपाड़िया ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अब वे जल्दी रिलीज होने वाली मूवी 'दुर्गामति' में नजर आएंगे जिनमें उनकी हीरोइन हैं भूमि पेडणेकर। इस फिल्म में वे रोमांटिक रोल में नजर आएंगे। अपने रोल और फिल्म के बारे में करण ने कई जानकारी इस वीडियो इंटरव्यू में दी है। वे डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल के बेटे हैं।