Bollywood Filmography %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b2 107050800034_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काजोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें काजोल अजय देवगन

समय ताम्रकर

IFM
काजोल ने हर काम सही समय पर किया। सही समय ‍पर फिल्मों में प्रवेश, टॉप पर रहते हुए फिल्मों को अलविदा और सही समय पर शादी। अब काजोल ने फैसला किया है कि वे साल दो साल में सिर्फ एक फिल्म में काम करेंगी। काजोल ने अब तक कुल मिलाकर 27 फिल्मों में अभिनय किया है। जिसमें से तीन में वे विशेष भूमिका में नजर आई। तीनों खान (शाहरूख-आमिर-सलमान) के साथ काजोल की जोड़ी बेहद जमी। वे तीनों के लिए लकी साबित हुई और उनके साथ की गई लगभग हर फिल्म हिट रही। वहीं जिस हीरो ने काजोल के साथ कैरियर शुरू किया उनके लिए काजोल दुर्भाग्यशाली साबित हुई। कमल सदाना, विकास भल्ला और रोहित भाटिया इसके उदाहरण है। अजय देवगन के साथ काजोल ने सर्वाधिक 6 फिल्में की।

1) बेखुदी (31 जुलाई 1992) - कमल सदाना
2) बाजीगर (12 नवम्बर 1993) - शाहरूख खान
3) उधार की जिंदगी (1994) - रोहित भाटिया
4) ये दिल्लगी (1994) - अक्षय कुमार/ सैफ सली खान
5) करण अर्जुन (13 जनवरी 1995) - शाहरूख खान
6) ताकत (23 जून 1995) - विकास भल्ला
7) हलचल (4 अगस्त 1995) - अजय देवगन
8) गुण्डाराज (8 सितम्बर 1995) - अजय देवगन
9) दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएँगे (20 अक्टूबर 1995) - शाहरूख खान
10) बम्बई का बाबू (22 मार्च 1996) - सैफ अली खान
11) गुप्त (4 जुलाई 1996) - बॉबी देओल
12) हमेशा (12 सितम्बर 1997) - सैफ अली खान
13) इश्क (28 नवम्बर 1997) - अजय देवगन
14) प्यार किया तो डरना क्या (27 मार्च 1998) - सलमान खान
15) डुप्लिकेट (7 मई 1998) - विशेष भूमिका
16) दुश्मन (29 मई 1998) - जस अरोरा / संजय दत्त
17) प्यार तो होना ही था (27 मार्च 1998) - अजय देवगन
18) कुछ कुछ होता है (16 अक्टोबर 1998) - शाहरूख खान
19) दिल क्या करें (1999) - अजय देवगन
20) हम आपके दिल में रहते हैं (22 जनवरी 1999) - अनिल कपूर
21) होते-होते प्यार हो गया (2 जुलाई 1999) - जैकी श्रॉफ / अतुल अग्निहोत्री
22) राजू चाचा (दिसम्बर 2000) - अजय देवगन
23) कुछ खट्टी कुछ मीठी (जनवरी 2001) - सुनील शेट्टी
24) कभी खुशी कभी गम (14 दिसम्बर 2001) - शाहरूख खान
25) कल हो ना हो (28 अक्टोबर 2003) - विशेष भूमिका
26) फना (26 मई 2006) - आमिर खान
27) कभी अलविदा ना कहना (11 अगस्त 2006) - विशेष भूमिका

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi