Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए अभिनेत्री नंदा के बारे में 10 बातें

हमें फॉलो करें जानिए अभिनेत्री नंदा के बारे में 10 बातें
हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नंदा का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जानिए नंदा के बारे में 10 बातें...

PR

1. नंदा के पिता विनायक दामोदर कर्नाटकी मराठी फिल्मों के सफल अभिनेता-निर्देशक थे।

2. पिता के निधन के बाद नंदा को बचपन में ही फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करना पड़ा।

3. नंदा को वी. शांताराम ने फिल्म तूफान और दीया में लीड एक्ट्रैस के तौर पर ब्रेक दिया था। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित थी। नंदा, वी. शांताराम की भतीजी थीं।

4. नंदा को पहला फिल्म फेयर नॉमिनेशन फिल्म भाभी (1957) के लिए मिला था।

5. फिल्म छोटी बहन (1957) में नंदा ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म बड़ी हिट रही, जिससे नंदा स्टार बन गईं।

अगले पन्ने पर, किससे हुई नंदा की शादी...


webdunia
PR

6. सन् 1983 में रिलीज हुई प्रेम रोग उनकी अंतिम फिल्म थी। फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हपुरे और ऋषि कपूर थे।

7. फिल्म 'काला पत्थर' में साथ काम करने के बाद नंदा और वहीदा रहमान के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई और जिस दिन नंदा का निधन हुआ, उसी दिन वहीदा रहमान मुंबई में एक किताब का विमोचन करने वाली थीं, लेकिन नंदा के निधन की खबर के बाद वहीदा प्रोग्राम में नहीं गईं।

8. नंदा की शुरुआती हिट फिल्में छोटी बहन, हम दोनों, तीन देवियां थीं। शशि कपूर के साथ सुपर हिट जोड़ी रही।

9. धूल का फूल, दुल्हन, भाभी, नया संसार, कानून, जब-जब फूल खिले, गुमनाम, शोर, परिणीता आदि उनकी यादगार फिल्में हैं।

10. सन् 1992 में मनमोहन देसाई के साथ उनकी सगाई हुई थी, लेकिन 1994 में छत से गिरने पर देसाई की मौत हो गई। इसके बाद नंदा अविवाहित ही रहीं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi