Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मन्ना डे के यादगार फोटो

Advertiesment
हमें फॉलो करें मन्ना डे
24 अक्टूबर की सुबह फिल्म जगत के लिए बुरी खबर लेकर आई। अपने सुमधुर गीतों से करोड़ों फैंस के दिल में बसे मन्ना डे इस दुनिया से बहुत दूर चले गए। खजाने के रूप में वे हजारों ऐसे गीत छोड़ गए जो संगीत प्रेमियों का दिल आने वाले कई वर्षों तक बहलाते रहेंगे। पेश है मन्ना डे के कुछ यादगार फोटो जो उनकी आत्मकथा ‘मेमोरीज़ कम अलाइव’ से लिए गए हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन पेंग्विन बुक्स ने किया है और उसी से साभार हैं ये यादगार चित्र।
PR

मन्ना डे के जीवन पर उनके अंकल और गुरु के.सी. डे का गहरा प्रभाव रहा है। मन्ना दा उन्हीं से शिक्षा प्राप्त करते हुए।

webdunia
PR

अपनी पत्नी सुलोचना के साथ मन्ना डे।


webdunia
PR

मन्ना डे क्रिकेट का शौक भी रखते थे।


webdunia
PR

कई लोग रिलैक्स होने के लिए किचन में खाना पकाना पसंद करते हैं। मन्ना डे भी किचन में हाथ आजमाते हुए।


webdunia
PR

म्युजिक रूम में मन्ना डे।


webdunia
PR

तीन महान गायक मन्ना डे, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को एक ही फ्रेम में कैद किया गया यादगार चित्र।


webdunia
PR

सलिल चौधरी और लता मंगेशकर के साथ रिहर्सल करते मन्ना डे। चित्र में दिलीप कुमार भी दिखाई दे रहे हैं।


webdunia
PR

प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के साथ मन्ना डे। बर्मन दा के मन्ना डे सहायक रहे थे। बर्मन दा ने ही मन्ना डे को बतौर गायक पहला अवसर दिया था।


webdunia
PR

तलत महमूद, गीता दत्त और हेमंत मुखोपाध्याय के साथ मन्ना डे।


webdunia
PR

तत्कालीन राष्ट्रपति अबुल कलाम से पद्म भूषण लेते हुए मन्ना डे।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi