Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2013 : अभिनेताओं का स्कोरकार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2013

समय ताम्रकर

शाहरुख खान

PR

जैसी सफलता की उम्मीद शाहरुख खान पिछले कुछ वर्षों से कर रहे थे वो इस वर्ष उन्हें मिली। चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी और दक्षिण भारतीय मसालों से सजी इस कॉमेडी फिल्म के जरिये शाहरुख अपनी पोजीशन बचाने में कामयाब रहे, वरना कई लोगों ने तो उनके पैक अप की तैयारी कर डाली थी।

रिलीज : 1 (चेन्नई एक्सप्रेस)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0

अजय देवगन

webdunia

PR

अजय देवगन के हाथ केवल असफलता लगी। प्रकाश झा के साथ ‘सत्याग्रह’ में उनका जादू नहीं चल पाया। वही ‘हिम्मतवाला’ जैसी फिल्म ने उन्हें बहुत पीछे धकेल दिया। उनके खास निर्देशक रोहित शेट्टी ने शाहरुख के साथ सफलता हासिल की। सिंघम, 2014 में सीक्वल के साथ फिर दहाड़ने वाला है।

रिलीज : 2 (सत्याग्रह, हिम्मतवाला)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

अक्षय कुमार

webdunia

PR

वर्ष 2012 में धमाकेदार कामयाबी हासिल करने वाले अक्षय कुमार ने 2013 में मायूस किया। स्पेशल 26 उम्दा फिल्म थी जिसे औसत सफलता मिली। बॉस और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा इतनी बुरी तरह पिटी कि खिलाड़ी चारों खाने चित्त नजर आया। अक्षय को शायद समझ आ गया होगा कि बासी फॉर्मूले नहीं चलने वाले।

रिलीज : 3 (बॉस, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, स्पेशल 26)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 2

रितिक रोशन

webdunia

WD

करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रितिक को इस वर्ष मिली। देसी सुपरहीरो का जादू सभी पर जम कर चढ़ा। इस फिल्म ने रितिक को नई बुलंदियां दी। ‘मैं कृष्णा हूं’ नामक फिल्म में भी वे चंद सेकंड्स के लिए नजर आए। दिमाग में लगी चोट और सुजैन से रिश्ता टूटने के कारण पर्सनल लाइफ में रितिक परेशान भी रहें।

रिलीज : 1 (कृष 3)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0

शाहिद कपूर

webdunia

PR

फ्लॉप फिल्मों के ढेर पर बैठे शाहिद मियां को ‘र...राजकुमार’ की मामूली सफलता ने थोड़ी ऑक्सीजन दे दी है। वैसे शाहिद इसे ऐसे प्रचारित कर रहे हैं जैसे फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है। पार्टी भी दे डाली है। अभी भी उन्हें सोलो हीरो वाली फिल्में मिल रही हैं। है न हैरत वाली बात।

रिलीज : 2 (फटा पोस्टर निकला हीरो, र... राजकुमार)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 1

सैफ अली खान

webdunia

PR

मल्टी स्टारर ‘रेस 2’ के जरिये सैफ को कामयाबी मिली, लेकिन जब अपने कंधों पर फिल्म को खींचने की बात आई तो सैफ कमजोर साबित हुए। ‘बुलेट राजा’ तो सिर्फ नाम का राजा साबित हुआ।


रिलीज : 3 (रेस 2, गो गोआ गोन, बुलेट राजा)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 2

रणबीर कपूर

webdunia

PR

ये जवानी है दीवानी की सफलता ने साबित किया कि रणबीर भविष्य के सुपर सितारे हैं। इससे पहले की वे ऊंची उड़ान भरे ‘बेशरम’ की असफलता ने उनके पर कतर दिए और साबित किया कि मसाला फिल्मों को चलाना अभी उनके बूते की बात नहीं है।


रिलीज : 2 (ये जवानी है दीवानी, बेशरम)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

रणवीर सिंह

webdunia

PR

वर्ष 2013 ने रणवीर सिंह के कद को ऊंचा किया। ‘लुटेरा’ भले ही असफल रही हो, लेकिन इस फिल्म से सभी को पता चला कि रणवीर अभिनय भी कर सकते हैं। ‘रामलीला’ की सफलता से यह बात पुख्ता हुई कि इस हीरो के साथ भी सौ करोड़ क्लब की फिल्म बनाई जा सकती है।

रिलीज : 2 (लुटेरा, गोलियों की रासलीला रामलीला)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

इमरान खान

webdunia

PR

मामा आमिर खान की राह पर चलते हुए इमरान ने अपने लिए अलग-अलग रोल चुने। इस वर्ष रिलीज हुई तीनों फिल्मों में उनकी अलग-अलग किस्म की भूमिका थी, लेकिन नतीजा एक ही निकला ‘फ्लॉप’। वितरक अब इमरान खान का नाम सुनते ही डरने लगे हैं। सुनने में आया है कि अब मामा अपने भांजे के करियर में दिलचस्पी ले रहे हैं ताकि गाड़ी फिर से पटरी पर आ सके।

रिलीज : 3 (मटरू की बिजली का मंडोला, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, गोरी तेरे प्यार में)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 3

इमरान हाशमी

webdunia

PR

इमेज बदलने के चक्कर में इमरान ने ऐसी फिल्में कर डाली जिसमें हीरोइन के साथ उनके चिपटने-लिपटने के दृश्य नहीं थे। दर्शकों ने इन फिल्मों को ठेंगा दिखा दिया और इमरान महाशय घनचक्कर बन गए। 2014 में उनकी कुछ उम्दा फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

रिलीज : 2 (एक थी डायन, घनचक्कर)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

जॉन अब्राहम

webdunia

PR

रेस 2 ने कामयाबी दिलाई तो ‘आई मी और मैं’ की असफलता ने साबित कर दिया कि रोमांटिक भूमिकाओं में दर्शक उन्हें देखना पसंद नहीं करते हैं। मद्रास कैफे बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन एक एक्टर और निर्माता के रूप में जॉन को प्रतिष्ठा हासिल हुई। यह नि:संदेह जॉन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है।

रिलीज : 3 (रेस 2, आई मी और मैं, मद्रास कैफे)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 2

फरहान अख्तर

webdunia

PR

फरहान अख्तर ने भाग मिल्‍खा भाग के जरिये अपनी पहली सौ करोड़ क्लब की फिल्म हासिल की। फरहान ने इस किरदार में जान डाल दी और लोगों ने उनकी खातिर फिल्म देखी। उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे ज्यादा फिल्मों में नजर आएंगे।

रिलीज : 1 (भाग मिल्खा भाग)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0

आमिर खान

webdunia

PR

आमिर खान की एकमात्र फिल्म ‘धूम 3’ वर्ष 2013 में रिलीज हुई और यह सभी फिल्मों पर भारी पड़ी। डबल रोल में आमिर का किरदार सभी को पसंद आया। यह भारत की सबसे सफल फिल्म बनने की ओर अग्रसर है और संभव है कि तीन सौ करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर ले।

रिलीज : 1 (धूम 3)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0

अभिषेक बच्चन

webdunia

PR

यह मान लिया गया है कि जूनियर बच्चन अपने दम पर फिल्म नहीं चला सकते हैं इसलिए उन्हें वही फिल्में मिलती हैं जिनमें उनसे बड़े स्टार्स हों। ‘धूम 3’ इसकी मिसाल है।

रिलीज : 1 (धूम 3)
ब्लॉकबस्टर : --
सुपरहिट : --
हिट : --
औसत : --
फ्लॉप : --

सलमान खान

webdunia

PR

फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। बिग बॉस और शाहरुख से गले मिलने के कारण सलमान चर्चाओं में बने रहे।

रिलीज : 0
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 0

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi