Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड 2013 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2013

समय ताम्रकर

दीपिका पादुकोण

IFM

दीपिका पादुकोण की फिल्मों ने ऐसी धमाकेदार सफलता हासिल की कि बॉलीवुड की दूसरी सुंदरियों की नींद उड़ गई। उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं जिसमें से दो फिल्में सौ करोड़ पार, एक फिल्म डेढ़ सौ करोड़ पार और एक फिल्म दो सौ करोड़ पार रही। नि:संदेह इस सफलता के जरिये वे नंबर वन सिंहासन पर विराजमान मानी जा सकती हैं। खास बात यह है कि रणवीर सिंह जैसे नए छोकरे से लेकर तो शाहरुख जैसे सीनियर के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगती है। बॉलीवुड के सारे हीरो अब दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं। यहां तक की सलमान भी।


रिलीज : 4 (रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम-लीला)
ब्लॉकबस्टर : 2
सुपरहिट : 1
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 0

करीना कपूर

webdunia

IFM

करीना न सत्याग्रह में टीवी रिपोर्टर बन कर प्रभावित कर पाईं और न ही ‘गोरी तेरे प्यार में’ उनके रोमांस दर्शकों को रिझा पाया। करीना की लोकप्रियता का ग्राफ इस वर्ष तेजी से नीचे आया है। जरूरत है उन्हें कुछ अनोखे और नए किस्म की भूमिकाओं की।


रिलीज : 2 (सत्याग्रह, गोरी तेरे प्यार में)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

प्रियंका चोपड़ा

webdunia

PR

प्रियंका चोपड़ा के लिए यह वर्ष कुछ खास नहीं रहा। वर्षों से अटकी फिल्म ‘दीवाना मैं दीवाना’ रिलीज हुई। ‘जंजीर’ में उनके अभिनय की खासी आलोचना हुई। ‘कृष 3’ जरूर सफल हुई, लेकिन फिल्म में प्रियंका की हैसियत के मुताबिक रोल नहीं था। आइटम सांग की उन्होंने कसम तोड़ी और ‘शूटआउट एट वडाला’ तथा ‘रामलीला’ में आइटम सांग्स किए। ‘प्लेन्स’ नामक फिल्म में आवाज दी। दर्शकों को प्रियंका से इससे बेहतर की उम्मीद है।

रिलीज : 3 (दीवाना मैं दीवाना, जंजीर, कृष 3)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 2

सोनाक्षी सिन्हा

webdunia

PR

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में इस वर्ष खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। पांच में से चार फिल्म बुरी तरह पिटी। उन्हें ‘लकी’ सोनाक्षी से ‘अनलकी’ सोनाक्षी कहा जाने लगा है। एकमात्र अच्छी बात यह है कि ‘लुटेरा’ में उनका अभिनय सराहनीय रहा। मसाला फिल्मों की इस हीरोइन ने दिखा दिया कि उचित अवसर मिले तो वे अभिनय करना भी जानती हैं।

रिलीज : 5 (लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, बॉस, बुलेट राजा, र...राजकुमार)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 4

विद्या बालन

webdunia

PR

लगता है कि शादी के बाद विद्या बालन की फिल्मों में रूचि कम होती जा रही है। कुल जमा एक फिल्म रिलीज हुई। ‘घनचक्कर’ में उन्होंने पंजाबी महिला का रोल बखूबी निभाया, लेकिन टिकट खिड़की पर इस फिल्म को असफलता मिली।


रिलीज : 1 (घनचक्कर)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

कंगना रनोट

webdunia

IFM

कंगना की महत्वाकांक्षी‍ फिल्म ‘रज्जो’ को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। ‘कृष 3’ के रूप में उन्हें सफलता मिली, हालांकि फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं, लेकिन कंगना ने खलनायकी के तेवर दिखाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुल मिलाकर कंगना के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहा।

रिलीज : 3 (शूटआउट एट वडाला, कृष 3, रज्जो)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 1
फ्लॉप : 1

अनुष्का शर्मा

webdunia

PR

वर्ष भर अनुष्का चर्चा से बाहर रहीं। एकमात्र फिल्म रिलीज हुई और वो भी बुरी तरह पिटी। वर्ष 2014 में उनकी बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

रिलीज : 1 (मटरू की बिजली का मंडोला)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

सोनम कपूर

webdunia

PR

लंबे समय बाद सोनम कपूर ने सफलता का स्वाद चखा। रांझणा की कामयाबी का श्रेय उन्हें दिया गया जबकि सुपरहिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में भी सोनम ने छोटे-से रोल में अपनी छाप छोड़ी।

रिलीज : 2 (रांझणा, भाग मिल्खा भाग)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 0

परिणीति चोपड़ा

webdunia

PR

एक सफल फिल्म देकर परिणीति ने अपना दबदबा बनाए रखा। जरूरत है परिणीति को ज्यादा से ज्याद फिल्में करने की ताकि दर्शक उन्हें भूल नहीं पाए।

रिलीज : 1 (शुद्ध देसी रोमांस)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 0
फ्लॉप : 0

श्रद्धा कपूर

webdunia

WD

पिछले तीन वर्षों से अपनी पहचान बनाने में लगी श्रद्धा कपूर को ‘आशिकी 2’ ने पहचान दिला दी। छोटे बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब रही।

रिलीज : 2 (आशिकी 2, गोरी तेरे प्यार में)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0
औसत : 0
फ्लॉप : 1

कैटरीना कैफ

webdunia

PR

धूम 3 के लिए कैटरीना ने इतना ज्यादा समय दे दिया कि कई फिल्मों से उन्हें हाथ धोना पड़ा। दीपिका पादुकोण इस दौरान उनसे आगे निकल गईं। तसल्ली की बात यह है कि 'धूम 3' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हो गई है और कैटरीना के खाते में एक सफल फिल्म जमा हो गई है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है, हालांकि कैटरीना का फिल्म में ज्यादा बड़ा रोल नहीं है।

रिलीज : 1 (धूम 3)
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : --
हिट : --
औसत : --
फ्लॉप : --

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi