Bollywood Glamour World %e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b0 %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0 111080200055_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रेलर : 'फिर'

गायब पत्नी को ढूँढता डॉक्टर

Advertiesment
फिर रजनील दुग्गल रोशनी चोपड़ा
ND
कबीर मल्होत्रा (रजनीश दुग्गल) एक डॉक्टर है। खुले विचारों वाला कबीर सिया (रोशनी चोपड़ा) से प्यार कर बैठता है और उससे शादी करता है। शानदार करियर और खुशहाल वैवाहिक जिंदगी, इससे ज्यादा एक पुरुष और क्या चाहता है? कबीर की खुशियाँ ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती हैं और अचानक वह मुसीबत से घिर जाता है। उसकी पत्नी सिया गायब हो जाती है। कब, कहाँ और कैसे, इनके जवाब कबीर को ढूँढे नहीं मिलते।

हताश कबीर की मदद दिशा (अदा शर्मा) करती है। सिया के बारे में जितना जानने की कोशिश वे करते हैं, उतनी ही मुसीबतों में वे फँसते चले जाते हैं। सिया के गायब होने के पीछे क्या कारण है? दिशा कौन है और वह क्यों कबीर की मदद कर रही है? उसकी असलियत क्या है? इन प्रश्नों के उत्तर रोमांच और सस्पेंस से भरपूर फिल्म "फिर" में मिलेंगे।

एएसए प्रोडक्शन्स एंड एंटरप्राइजेस प्रालि

निर्देशक :
गिरीश धामीजा

संगीत :
राघव सच्चर, शरीब-तोषी

कलाकार :
रजनीश दुग्गल, अदा शर्मा, रोशनी चोपड़ा

निर्देशक के बारे में
गिरीश धामीजा ने कई फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं, खासतौर पर मुकेश और महेश भट्‍ट के बैनर विशेष फिल्म्स के लिए। जख्‍म, दुश्मन, कसूर, राज, गैंगस्टर के संवाद विशेष रूप से सराहनीय हैं। बाद में वे विक्रम भट्‍ट के साथ जुड़ गए और उनकी फिल्मों के लिए संवाद लिखने लगे।

बतौर निर्देशक उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल को लेकर 'यकीन' (2005) नामक थ्रिलर फिल्म बनाई थी, जो असफल रही। 6 वर्ष बाद एक बार फिर वे निर्देशन की ओर लौटे हैं और उन्होंने 'फिर' नामक थ्रिलर निर्देशित की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi