ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दबंग का जलवा बरकरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें दबंग
, गुरुवार, 13 जनवरी 2011 (12:51 IST)
PTI
FILE
सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ साल 2010 में सबसे ज्यादा पैसे और लोकप्रियता बटोरने वाली फिल्म का तमगा हासिल करने के बाद अनेक पुरस्कारों में भी अपनी दबंगता दिखा रही है।

इस साल के अप्सरा पुरस्कारों में फिल्म दबंग ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ संगीत जैसे अहम पुरस्कारों के अलावा सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ खलनायक सोनू सूद और राहत फतेह अली खाँ के गाने तेरे मस्त-मस्त दो नैन... के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का खिताब अपनी झोली में डाला।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब विद्या बालन (इश्किया) और अनुष्का शर्मा (बैंड बाजा बाराती) ने साझा किया। वहीं ‘माय नेम इज खान’ के लिए करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi