Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल कपूर बनाएंगे नायिका प्रधान फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनिल कपूर

बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर ‘आयशा’ के बाद एक अन्य नायिका प्रधान फिल्म बनाने की तैयारी में हैं जिसमें शायद उनकी बेटी सोनम भी काम कर सकती हैं।

WD


अनिल ने कहा ‘‘एक बार फिर मैं महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाने जा रहा हूं जिसके बारे में जल्द ही आपको बताऊंगा। रिया इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रही हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस फिल्म में सोनम भी होंगी, अनिल ने कहा ‘‘यह रिया पर निर्भर करता है क्योंकि वह कलाकारों के मामले में बहुत सोच समझ कर फैसला करती हैं। अगर उन्हें लगेगा कि सोनम को लेना उचित होगा तो वह जरूर काम करेंगी।’’

उन्होंने कहा ‘‘बॉलीवुड में महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाने की जरूरत है। मैंने ऐसी ही एक फिल्म ‘आयशा’ बनाई है और इस पर मुझे गर्व है। मैंने महिलाओं पर बनी कुछेक फिल्मों में काम किया है। मुझे लगता है कि हम पुरूषों को महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों का समर्थन करना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए।’’

अनिल ने कहा ‘‘मैंने देखा है कि सफल हो चुके पुरूष महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों में काम करके बहुत खुश नहीं होते। हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में एक फिल्म ‘मदर इंडिया’ भी है जो महिला केंद्रित है। यह फिल्म आज भी याद की जाती है।’’

52 वर्षीय अनिल कपूर ने अपनी छोटी बेटी रिया के साथ मिल कर ‘आयशा’ बनाई थी। वर्ष 2010 में बनाई गई यह फिल्म ब्रिटिश उपन्यास ‘एम्मा’ पर आधारित थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं सोनम और अभय देओल की थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।(भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi