Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का-रणवीर ने ढूंढे नए पार्टनर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा
’बैंड बाजा बारात’ की हिट जोड़ी अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह इस फिल्म के बनने के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। इसके बाद उनकी जोड़ी लगातार बनती-बिगड़ती रही, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं और तुरंत उन्होंने अपने-अपने लिए नए पार्टनर भी ढूंढ लिए हैं।

रणवीर सिंह जहां इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ में लगे हुए हैं और सोनाक्षी से नजदीकी बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं वहीं अनुष्का ने तो लगता है कि नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया है।

अर्जुन के साथ इन दिनों वह लगातार देखी जा रही हैं। पिछले दिनों तो दोनों साथ में फिल्म देखने भी गए थे। अर्जुन के पिता बोनी कपूर हैं। अर्जुन इन दिनों यशराज फिल्म्स के लिए एक फिल्म कर रहे हैं और उनका ज्यादातर समय वायआरएफ स्टु‍डियो में ही बीतता है। वहीं अनुष्का भी शूटिंग कर रही हैं और दोनों की दोस्ती भी यहीं हुई। हालांकि अनुष्का कैम्प लगातार कह रहा है कि अर्जुन उनका सिर्फ दोस्त है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi