Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनय मेरे खून में है करीना कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें करीना कपूर खान
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान का कहना है कि अभिनय उनके खून में है।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी से अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाली करीना ने कहा कि वह कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं और कपूर खानदान का भारतीय सिनेमा के साथ 85 वर्षों से पुराना नाता रहा है। मेरी बहन करिश्मा कपूर परिवार की पहली लड़की थी जिसने बॉलीवुड में काम किया। करिश्मा ने मेरे लिए बॉलीवुड का रास्ता बनाया।

करीना कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर ने वर्ष 1928 में प्रदर्शि‍त फिल्म खानदान से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद पृथ्वीराज कपूर के तीन पुत्रों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान दिए। इसके बाद राज कपूर के दो पुत्र ऋषि कपूर और रणधीर कपूर अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है जबकि ऋषि कपूर के पुत्र रणवीर कपूर और रणधीर कपूर की दो पुत्रियों करिश्मा और करीना ने बॉलीवुड में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi