Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन कपूर एक जोशीले अभिनेता : ऋषि कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मानना है कि नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर एक जोशीले और काम के प्रति समर्पित अभिनेता हैं। जाने-माने फिल्मकार बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने पिछले वर्ष 'इश्कजादे' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

PTI

अर्जुन कपूर की 17 मई को 'औरंगजेब' प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अभिनय किया है। ऋषि कपूर ने कहा कि किसी भी कलाकार के मन में काम के प्रति समर्पण और जूनून दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात मुझे अर्जुन में दिखाई देती है। ऋषि कपूर ने कहा कि आज के युवा कलाकारों के साथ मुझे काम करने में बहुत खुशी होती है।

वे हमारा बहुत सम्मान करते हैं और काम के प्रति उनका जूनन दिखाई देता है। उल्लेखनीय है कि 'औरंगजेब' में ऋषि कपूर और अर्जुन कपूर के अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा की पुत्री साशा आगा, मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन, अमृता सिंह, सिकंदर खेर की भी मुख्य भूमिका है। औरंगजेब का निर्देशन अतुल सब्बरवाल कर रहे हैं जो उनकी पहली फिल्म है। साशा आगा की भी यह पहली फिल्म है। (वार्ता)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi