Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काई पो छे : आमिर को आई पसंद, शाहरुख भी देखेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें काई पो छे
काई पो छे की जबरदस्त तारीफ हो रही है और इसका असर अब फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ रहा है। 22 फरवरी को सुबह और दोपहर के शो से ज्यादा भीड़ शाम और रात के शो में देखने को मिली। फिल्म की तारीफ बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान और शाहरुख खान के कानों तक भी पहुंच गई है।

PR


आमिर खान इस समय राजस्थान में ‘पीके’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और काई पो छे के रिलीज होते ही उन्होंने फिल्म देख डाली। साथ में उनकी पत्नी किरण भी थीं। आमिर और किरण को फिल्म बेहद पसंद आई और उन्होंने अभिषेक कपूर के निर्देशन की खूब तारीफ की।

किंग खान शाहरुख भी मुंबई से बाहर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग कर रहे हैं। वे जल्दी ही मुंबई पहुंच रहे हैं और उनके लिए ‘काई पो छे’ की विशेष स्क्रीनिंग उनके बंगले ‘मन्नत’ पर रखी गई है जहां वे अपने चुनिंदा यार-दोस्तों के साथ फिल्म देखेंगे।

webdunia
PR


रितिक रोशन ने फिल्म के रिलीज होने के पहले ही इसे देख लिया था और ट्वीट कर इस फिल्म की खूब प्रशंसा की। रितिक का मानना है कि सभी को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi