Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काम के बोझ से बेहोश हो गई थी प्रियंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें काम के बोझ से बेहोश हो गई थी प्रियंका
IFM
यह वर्ष प्रियंका चोपड़ा के लिए अहम है, क्योंकि उनकी कई भव्य फिल्में आने वाले महीनों में सिनेमाघरों में दिखाई देंगी।

प्रियंका इस समय दिन-रात शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘लव स्टोरी 2050’ तो जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। प्रियंका अपने दोस्त हरमन बावेजा के साथ इस‍ फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं। साथ ही वह मीडिया को भी समय दे रही हैं।

लगातार काम करने का असर पिछले दिनों फिल्मसिटी में शूटिंग के दौरान प्रियंका पर दिखाई दिया। दमे के दौरे से बेहाल प्रियंका ने शूटिंग जारी रखी और सेट पर ही बेहोश हो गई। कुछ समय में होश में आने के बाद उन्होंने फिर काम करना जारी रखा।

जब यह खबर हरमन के कानों तक पहुँची तो वे तुरंत डॉक्टर को लेकर प्रियंका के सेट पर पहुँच गए। लेकिन प्रियंका ने अपना तयशुदा शेड्युल रद्द नहीं किया और दूसरे काम खत्म किए। प्रोफेशनल होना अच्छी बात है, लेकिन स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं। शायद हरमन भी यहीं सलाह प्रियंका को देना चाहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi