Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्विटर ने हटाया शाहिद का जाली आई डी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्विटर ने हटाया शाहिद का जाली आई डी
PR
शाहिद कपूर के प्रचारक के आग्रह पर ट्विटर ने उनके नाम का जाली आई डी बंद कर दिया है। पिछले दिनों शाहिद की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से शाहिद के एक प्रशंसक ने अपने प्रिय स्टार के नाम पर जाली अकाउंट खोल लिया था। लोगों से उसने कुछ इस तरह विचार बाँटे मानो खुद शाहिद कपूर हो।

शाहिद कपूर के प्रशंसक भ्रमित होकर उसे शाहिद कपूर समझ बैठे। वह रोजाना शाहिद की फिल्मों और उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी देता था। जब शाहिद को लगा कि यह उनके प्रशंसकों के साथ धोखा है तो उन्होंने ट्विटर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi