sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डैडी कूल का प्रोमो

Advertiesment
हमें फॉलो करें डैडी कूल का प्रोमो
एक अन्त्येष्टि पर माहौल गमगीन रहता है, लेकिन ‘डैडी कूल’ में इस दु:खद मौके पर हास्य पैदा किया गया है। स्टीवन लैजारस के पिता की मृत्यु हो गई है। अन्त्येष्टि होने वाली है, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया है। ताबूत बनाने वाले ने उसके पिता की जगह किसी और का शव भेज दिया है। ऐसे मौके पर भी लोग बाज नहीं आते हैं। किसी के दिल में प्यार है तो किसी के दिल में नफरत। मानव मन को टटोलने की कोशिश निर्देशक के.मुरली मोहन राव ने की है। सुनील शेट्टी, आरती छाबडि़या, आशीष चौधरी, ट्यूलिप जोशी, आफताब शिवदासानी, जावेद जाफरी, किम शर्मा, सोफिया चौधरी, राजपाल यादव, चंकी पांडे, सुहासिनी मुळे, प्रेम चोपड़ा, वृजेश हीरजी, शरद सक्सेना फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi