Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दाउद की भूमिका निभाएँगे इमरान

Advertiesment
हमें फॉलो करें इमरान हाशमी दाउद इब्राहीम
PR
एकता कपूर 80 के दशक के अंडरवर्ल्ड पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना बना रही हैं। उस दौर में अंडरवर्ल्ड की दुनिया में हाजी मस्तान, दाउद इब्राहीम, छोटा राजन जैसे लोगों का दबदबा था।

एकता की इस फिल्म का निर्देशन करेंगे मिलन लुथारिया। फिलहाल मिलन इस समय उस दौर का अध्यनन कर रहे हैं और अंडरवर्ल्ड के इन बड़े नामों के लिए उपयुक्त कलाकारों का चयन करने में लगे हैं।

दाउद के लिए उन्होंने इमरान हाशमी को चुन लिया है। इमरान भी दाउद की भूमिका पाकर अत्यंत प्रसन्न हैं। मिलन के मुताबिक इमरान एक सक्षम अभिनेता हैं और वे दाउद की भूमिका परदे पर उम्दा तरीके से साकार करेंगे।

‘जन्नत’ की सफलता के बाद इमरान की डिमांड एकाएक बढ़ गई है और इमरान ने भी अपने भाव बढ़ा दिए हैं। इमरान का मानना है कि ‘जन्नत’ उनके कारण सफल हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi