Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन था मान्या सुर्वे

Advertiesment
हमें फॉलो करें दाऊद इब्राहिम
PR


ये बात तो सब जानते हैं कि संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म शूटआउट एट वडाला की कहानी एक गैंगस्टर मान्या सुर्वे के जीवन पर आधारित है। मान्या सुर्वे 70 और 80 के दशक के बीच का सबसे शक्तिशाली गैंगस्टर था। उस वक़्त हर जगह सिर्फ उसी की धौंस चलती थी। लोगों के बीच उसका डर फैला हुआ था, लेकिन ये बात कम लोग जानते हैं कि मान्या सुर्वे असल में दाऊद इब्राहिम और उसके बड़े भाई सबीर इब्राहिम का जानी दुश्मन था। वह दाऊद और अफगानी माफिया संघ के खिलाफ जंग लड़ता था।

मान्या सुर्वे का एनकाउंटर उस समय के एसीपी इसाक बागवन ने किया था। ये घटना 11 जनवरी 1982 को हुई थी। मान्या की मौत जहाँ कई लोगों के लिए एक चौंका देने वाली खबर थी वहीँ कुछ लोगों के लिए राहत और ख़ुशी देने वाली खबर बन गई थी। उस राहत और सुकून की सांस लेने वालों में से एक नाम दाऊद भी था।

ये भी माना जाता है कि मान्या सुर्वे उस दौरान दाऊद से कई गुना ज्यादा ताकतवर था। मान्या की मौत दाऊद के लिए फायदेमंद थी और आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी भी। मान्या के एनकाउंटर ने दाऊद को सबसे शक्तिशाली बना दिया था।

फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार जॉन अब्राहम, दाऊद का किरदार सोनू सूद, सबीर का किरदार मनोज बाजपाई और इसाक बागवन का किरदार अनिल कपूर निभा रहे हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi