sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण के लिए रणबीर क्यों हैं बेताब...

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड के सुपरटार रणबीर कपूर हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिर से काम करना चाहते हैं। रॉकस्टार रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ फिर से काम करने मे बेहद खुशी होगी। उन्होंने कहा कि दीपिका और मेरी जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से दिखाई दे सकती है।

PR

दीपिका बेहद मेहनती और काम के प्रति समर्पित अभिनेत्री हैं। उन्होंने दीपिका की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि दीपिका एक प्रोफेशनल अभिनेत्री हैं। रॉकस्टार ने कहा कि दीपिका और मेरे बारे मे काफी कुछ लिखा जा चुका है। इसमे कोई सच्चाई नहीं है। दीपिका ने पिछले चार वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है।

वे फिल्म में अपने किरदार को खूबसूरती के साथ रूपहले पर्दे पर पेश करती हैं। रणबीर और दीपिका ने वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'बचना ए हसीनो' में सबसे पहले एकसाथ काम किया था। रणबीर और दीपिका इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में एकसाथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा आदित्य राय कपूर और कल्की कोएचलिन की भी मुख्य भूमिका हैं। इस फिल्म में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर एक आइटम नंबर फिल्माया गया है। करण जौहर निर्मित 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई को प्रदर्शित होगी। (वार्ता)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi