janma asthmi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धनुष ही बन सकते थे सोनम कपूर के रांझणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनम कपूर
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म 'रांझणा' में धनुष ही उनके रांझणा बन सकते थे। सोनम कपूर ने कहा कि मुझे लगता है ‍कि 'रांझणा' में धनुष से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता था।

PR

धनुष ही इस फिल्म में रांझणा का किरदार बखूबी निभा सकते थे। उन्होंने कहा कि धनुष के चेहरे पर एक खास तरह की मासूमियत है और वे दिल के बेहद साफ हैं। उल्लेखनीय है कि कोलावरी डी फेम धनुष दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के दामाद हैं और 'रांझणा' से बॉलीवुड में अपना पर्दापण करने जा रहे हैं।

'रांझणा' में धनुष और सोनम के अलावा अभय देओल की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी एक ऐसे हिन्दू लड़के की है जो बचपन से ही मुसलमान लड़की से प्यार करता है। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रांझणा' 21 जून को प्रदर्शित होगी। (वार्ता)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi