Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नील नितिन मुकेश नहीं जा पाएंगे कांस फिल्म फेस्टीवल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें नील नितिन मुकेश
अभी तक एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी आने वाली फिल्म ‘शार्टकट रोमियो’ को लेकर काफी उत्साहित है क्योंकि नील की इस फिल्म का प्रीमियर जल्द ही कांस फिल्म फेस्टीवल में होने वाला है।

पर लगता है कि नील के अरमानों को किसी की नजर लग गई है क्योंकि नील अपनी इस बहुचर्चित फिल्म के प्रीमियर पर नहीं जा पाएंगे। सूत्रों के अनुसार नील इस फेस्टीवल में इसलिए नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों जल्द ही पूरा करना है। कांस फिल्म फेस्टीवल में नील की को-स्टार अमीषा पटेल भी शिरकत करने जा रही है और इसके लिए अमीषा ने तो पूरी तैयारियां भी कर ली है।

PR
PR

फिल्म ‘शार्टकट रोमियो’ तमिल फिल्म ‘तिरूट्टू पयले’ की रीमेक है जिसमें नील के साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अमीषा पहली बार विलेन का रोल प्ले करने वाली हैं। अमीषा फिल्म में मुंबई के एक अमीर आदमी की पत्नि का रोल प्ले करेंगी। उनका एक टपोरी लड़के से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी होगा। फिल्म में टपोरी का रोल नील नितिन मुकेश निभाएंगे। यह फिल्म 21 जून को यह फिल्म रिलीज होगी।

जाने-माने पा‌र्श्व गायक मुकेश के 31 वर्षीय पोते नील को वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से प्रसिद्धि मिली थी। उसके बाद से उन्होंने न्यूयार्क, लफंगे परिंदे, 3जी और सात खून माफ जैसी फिल्मों में काम किया।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi