Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिणीति के बाद प्रियंका की एक ओर बहन बॉलीवुड में

Advertiesment
हमें फॉलो करें मीरा चोपड़ा
आज की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार बॉलीवुड की पिगी चॉप्स उर्फ प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरनेशनल एलबम की वजह से इंडिया में ही नहीं अब विदेशो में भी लोकप्रिय हो चुकी हैं। प्रियंका चचेरी बहन परिणीति ने भी उनके नक्शे कदम पर चलकर बॉलीवुड को ही अपने करियर के लिए चुना, अब प्रियंका की एक और चचेरी बहन भी बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है। प्रियंका की इस बहन का नाम है मीरा चोपड़ा। मीरा अपना बॉलीवुड डेब्यू जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट की सफल फिल्म सीरिज ‘1920’ के तीसरे सीक्वल से करने वाली हैं।

फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि जब मैंने मीरा को देखा तो लगा कि इस लड़की में वो सारी खूबियां हैं जो मुझे इस फिल्म के किरदार के लिए चाहिए थी। मीरा बेहद सुंदर और काफी मेहनती हैं। विक्रम बेहद खुश हैं कि मीरा उनकी टीम से जुड़ी। फिल्म ‘1920’ के इस सीक्वल की शूटिंग अगले महीने शुरू की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में मीरा ने प्राची देसाई को रिप्लेस किया है। पहले इस फिल्म के लिए प्राची देसाई को फाइनल किया गया था परंतु प्राची की डेट्स की समस्या के कारण उन्हें इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा। प्राची इन दिनों संजय दत्त की फिल्म ‘पुलिसगिरी’ को पूरी करने में व्यस्त हैं। संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर करने के लिए बेहद कम दिन मिले हैं इसलिए प्राची को अपनी डेट्स उस फिल्म के देनी पड़ी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi